फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Security guard of Amar Heights in Durg dragging dog after tying legs by wire

Video : कुत्ते के पैर तार से बांधकर सोसायटी के गार्ड ने घसीटा, बेजुबान के निकले प्राण; 'जानवर' गिरफ्तार

Sun, 07 May 2023 10:40 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 07 May 2023 10:40 PM IST
सार

पुलिस ने अमर हाइट्स के सिक्योरिटी गार्ड मनोज ठाकरे के खिलाफ धारा 429 एवं पशु क्रूरता अधिनियम धारा 11 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Security guard of Amar Heights in Durg dragging dog after tying legs by wire
कुत्ते को तार से बांधकर घसीटता सुरक्षा गार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमर हाइट्स के सुरक्षाकर्मी द्वारा क्रूरता पूर्वक कुत्ते के पैरों को तार से बांधकर घसीटा गया। इस प्रताड़ना से कुत्ते की मौत हो गई। अमर हाइट्स में रहने वाली एक महिला ने इस घटना की शिकायत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


विज्ञापन

दुर्ग कोतवाली थाना प्रभारी एसएन सिंग ने बताया कि अमर हाइट्स की रहने वाली कवलप्रित कौर के द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वहां एक कुत्ता जिसे वो रोज़ खाना खिलाती थी, जो पूर्ण तरीके से स्वस्थ था उसे अमर हाईट्स के सिक्योरिटी गार्ड मनोज ठाकरे के द्वारा उसके पैरों को तार से बांध कर रास्ते में घसीटा। इस क्रूरता से उस कुत्ते की मृत्यु हो गई। 

उक्त शिकायत पर दुर्ग कोतवाली पुलिस ने अमर हाइट्स के सिक्योरिटी गार्ड मनोज ठाकरे के खिलाफ धारा 429 एवं पशु क्रूरता अधिनियम धारा 11 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed