{"_id":"6839a4920915cbfb3905523d","slug":"police-arrested-nine-people-who-were-converting-people-in-durg-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg: धर्मांतरण कराने वाले नौ लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भोजन के बहाने बुलाया था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg: धर्मांतरण कराने वाले नौ लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भोजन के बहाने बुलाया था घर
Fri, 30 May 2025 06:53 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 30 May 2025 06:53 PM IST
सार
दुर्ग में जिले में धर्मांतरण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। फिर एक बार धर्मांतरण का सामने जहां पद्मनभापुर थाना के रायपुर नाका क्षेत्र के एक मकान में कुछ गरीब परिवार को भोजन के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन
धर्मांतरण के मामले में कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्ग में जिले में धर्मांतरण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। फिर एक बार धर्मांतरण का सामने जहां पद्मनभापुर थाना के रायपुर नाका क्षेत्र के एक मकान में कुछ गरीब परिवार को भोजन के लिए बुलाया गया था। जिसकी जानकारी लगाने पर बजरंग दल और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्त्ता भी मौके पर पहुंच गए। और जमकर हंगामा किया। जिसके कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया गया।
विज्ञापन
हिंदूवादी संगठन ने इस मामले की पद्मनभापुर थाना पुलिस से शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस में धर्मांतरण करने वाले 9 लोगो को गिरफ्तार किया है जिसमे 6 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर धर्म परिवर्तन करने वाले के खिलाफ छत्तीसगढ़ धर्म सरंक्षण अधिनियम का मामला दर्ज करते हुए 9 लोगो को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
विज्ञापन