{"_id":"64e06d32c7039cc49f0ba855","slug":"police-arrested-ganja-smuggler-girl-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhilai: गांजा तस्कर युवती को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक लाख का नशीला पदार्थ किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilai: गांजा तस्कर युवती को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक लाख का नशीला पदार्थ किया बरामद
Sat, 19 Aug 2023 12:50 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:50 PM IST
सार
नशे का कारोबार करने वाली एक युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब एक लाख रुपये का गांजा बरामद किया है। आरोपी युवती गांजा को रायपुर से उतई के रास्ते होते हुए राजनांदगांव लेकर जा रही थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशे का कारोबार करने वाली एक युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से करीब एक लाख रुपये का गांजा बरामद किया है। आरोपी युवती गांजा को रायपुर से उतई के रास्ते होते हुए राजनांदगांव लेकर जा रही थी।
विज्ञापन
इस बीच पुलिस चेकिंग पॉइंट बनाकर वाहनों की तलाशी ले रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पहले से सतर्क पुलिस वालों ने स्कूटी सवार युवती को आते ही रोक लिया। तलाशी लेने पर युवती के पास से गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवती को तुरंत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, उतई थाना क्षेत्र नहर पारा के पास अवैध गांजा तस्करी की सूचना मिलने पर प्रशिक्षु डीएसपी अकांक्षा पांडे और उतई थाने की टीम ने सूचना के आधार पर उतई नहर में चेकिंग पॉइंट बनाकर वाहनों की तलाशी लेना शुरू किया। चेकिंग के दौरान स्कूटी में बड़ी मात्रा में गांजा तस्करी करते एक युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई युवती का नाम निकिता निवासी डोगरगांव जिला राजनांदगांव की बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने युवती के पास से भूरे रंग के बोर से नौ किलो 450 ग्राम गांजा बरामद किया है। जिसकी अनुमानित कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह रायपुर में किसी गांजा तस्कर से गांजा खरीदकर पुलिस से बचने के लिए उतई के रास्ते राजनांदगांव जा रही थी।