फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Police arrested gangster Tapan Sarkar got youth murdered over money transaction in Durg

Durg: गैंगस्टर तपन सरकार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पैसों के लेनदेन को लेकर युवक की कराई हत्या

Mon, 15 Jan 2024 08:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग,छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग,छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 15 Jan 2024 08:02 PM IST
सार

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि हिस्ट्रीशीटर तपन सरकार के इशारे पर ही शुभम की हत्या की थी। इसके बाद पुलिस ने तपन सरकार के खिलाफ भी अपराध दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी हुई थी। 

विज्ञापन
Police arrested gangster Tapan Sarkar got youth murdered over money transaction in Durg
गैंगस्टर तपन सरकार को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग में खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर एक युवक की हत्या मामले में पुलिस ने तपन सरकार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। खुर्सीपार क्षेत्र में नौ मार्च 2023 को शुभम राजपूत नाम के युवक की आरोपी सेवक निषाद ने धारदार हथियार से वार कर मौत की घाट उतार दिया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी सेवक निषाद को गिरफ्तार कर लिया था। 

विज्ञापन

 

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि हिस्ट्रीशीटर तपन सरकार के इशारे पर ही शुभम की हत्या की थी। इसके बाद पुलिस ने तपन सरकार के खिलाफ भी अपराध दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी हुई थी। लेकिन फरार आरोपी तपन के रायपुर के चंपारण के एक फॉर्म हाउस में अपने दोस्तों के साथ छिपे होने की जानकारी मिली। जिसके बाद एक विशेष टीम बनाकर रवाना किया गया जहां से तपन सरकार गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन

 

दुर्ग शहर एएसपी अभिषेक झा ने बताया है कि मृतक शुभम राजपूत और आरोपी सेवक निषाद तपन सरकार के नाम पर रंगदारी और पैसा वसूली करते थे। शुभम को रास्ते से हटाकर रंगदारी का काम सेवक संभाले। इसलिए तपन सरकार के इशारे पर ही मृतक शुभम की होली के दिन धारदार हथियार से गले पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था आरोपी के बयान के आधार पर ही आज फरार गैंगस्टर तपन सरकार को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed