फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   GST theft of 33 lakh by selling goods to the customer on old bill in bhilai

33 लाख की GST चोरी: पुराना बिल पर ग्राहक को बेचा सामान, पार्टनर्स में झगड़ा हुआ तो बनाई थी नई फर्म; तीन पर FIR

Sun, 28 May 2023 04:05 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 28 May 2023 04:05 PM IST
सार

जब हेमंत ने जीएसटी रिटर्न के लिए अप्लाई किया तो वहां दूसरा नंबर शो हो रहा था। इसका पता लगाने के लिए हेमंत गोयल ने श्री नरेश ट्रेडिंग कंपनी से सामान खरीदा, लेकिन उसको जो बिल दिया गया उसमें नरेश ट्रेडिंग कंपनी का जीएसटी नंबर था। 

विज्ञापन
GST theft of 33 lakh by selling goods to the customer on old bill in bhilai
Fake GST Bill - फोटो : Istock

विस्तार

छत्तीसगढ़ के भिलाई में 33 लाख रुपये से ज्यादा की जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। यहां एक दुकानदार ने पुराने बिल पर ग्राहक को सामान बेच दिया। दुकानदार का अपने पार्टनर्स से झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसने नई फर्म खोल ली थी, लेकिन बिल पुराना ही इस्तेमाल किया। इसके बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है। मामला भट्ठी थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


फ्रेंचाइजी संचालक की मौत हुई तो बेटा-भाई बने पार्टनर
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर-1 निवासी हेमंत गोयल नरेश ट्रेडिंग कंपनी के संचालनकर्ता हैं। उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि अन्नपूर्णा ट्रेडिंग कंपनी के संचालक रोहित अग्रवाल ने अपने पार्टनर्स के साथ मिलकर 33 लाख 18 हजार 37 रुपए की ठगी की है। बताया कि कोरबा में उनकी कंपनी का संचालन संतोष अग्रवाल करते थे। कंपनी टीवी, फ्रिज, कूलर, एसी, वाशिंग मशीन जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचती है। 
विज्ञापन




मिलते-जुलते नाम से बनाई नई फर्म
इस बीच 4 मई 2021 को संतोष अग्रवाल की कोरोना के चलते मौत हो गई। संतोष के मौत के बाद उसका बेटा रोहित अग्रवाल, बेटी उषा अग्रवाल, बड़ा भाई बजरंग लाल अग्रवाल मिलकर व्यापार देख रहे हैं। इन सभी ने कोरबा ब्रांच का काम फिर से शुरू किया। कुछ समय के बाद सभी पार्टनर्स में मतभेद हो गया। इस पर तीनों ने नरेश ट्रेडिंग कंपनी के मिलते जुलते नाम से नई फर्म श्री नरेश ट्रेडिंग कंपनी बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी ने खुद सामान खरीदा तो खुला मामला
तीनों एक जनवरी 2022 से व्यापार का संचालन कर रहे हैं। इस बीच जब हेमंत ने जीएसटी रिटर्न के लिए अप्लाई किया तो वहां दूसरा नंबर शो हो रहा था। इसका पता लगाने के लिए हेमंत गोयल ने श्री नरेश ट्रेडिंग कंपनी से सामान खरीदा, लेकिन उसको जो बिल दिया गया उसमें नरेश ट्रेडिंग कंपनी का जीएसटी नंबर था। आरोप है कि, नई फर्म के नाम से जीएसटी नंबर नहीं लिया और पुरानी फर्म का ही उपयोग कर सामान बेचा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed