{"_id":"67d510ba34451f7d540aee09","slug":"girl-dies-in-road-accident-durg-2025-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Accident: होली पर मौत ने मारा झपट्टा, सड़क हादसे में युवती की गई जान, तीन लोग गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Accident: होली पर मौत ने मारा झपट्टा, सड़क हादसे में युवती की गई जान, तीन लोग गंभीर
Sat, 15 Mar 2025 11:01 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:01 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में होली पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां हादसे में एक युवती की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
हादसे में मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुर्ग राजनांदगांव बाइपास रोड पर होली के दिन भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई। वहीं तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतिका युवती भिलाई भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी की बताई जा रही है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।
विज्ञापन
भिलाई भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की बेटी ऋचा कौशिक 23 वर्ष का होली के दिन दोपहर दुर्ग राजनांदगांव बाइपास रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां स्कोडा कार CG07 CP7214 पलट गई। इस हादसे में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
कार में सवार युवती के सिर पर गंभीर चोट आई। तत्काल रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान भाजपा नेत्री की बेटी की मौत हो गई। ऋचा कौशिक अपने दोस्तों के साथ राजनंदगांव बायपास रोड पर ढाबे में खाना खाने जा रही थी। तभी दुर्ग बायपास रोड पर उनकी लाल रंग की स्कोडा कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
कार में सवार दूसरे लोगों को दुर्ग बायपास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। ऋचा की गंभीर हालत देखते हुए, उसे रामकृष्ण अस्पताल रेफर किया गया था। घायलों में मयंक यादव, आयुष यादव और हर्ष यादव शामिल है। दुर्ग सिटी कोतवाली मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।