फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   five accused arrested for operating online betting in several states including Chhattisgarh in durg

सैलरी पर सटोरिये: छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में चला रहे थे ऑनलाइन सट्टा, करोड़ों का लेन-देन मिला; पांच अरेस्ट

Tue, 11 Jul 2023 06:41 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 11 Jul 2023 06:41 PM IST
सार

दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे का कारोबार करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में ऑनलाइन सट्टा किंग कहे जाने वाले दीपक नेपाली के भाई नीरज नेपाली सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
five accused arrested for operating online betting in several states including Chhattisgarh in durg
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे का कारोबार करने वालों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में ऑनलाइन सट्टा किंग कहे जाने वाले दीपक नेपाली के भाई नीरज नेपाली सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने छह मोबाइल, लैपटॉप, राउटर, पासबुक, डेबिट कार्ड और करोड़ों रुपये के लेन-देन का हिसाब बरामद किया है। पूछताछ में यह भी सामने आया है कि सटोरियों को बकायदा सैलरी पर रखकर काम कराया जा रहा था। 

विज्ञापन


कुछ दिन पहले पकड़े गए आरोपियों से हुआ खुलासा
एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि, पुलिस ने कुछ दिन पहले जामुल थाना क्षेत्र के 32 एकड़ क्षेत्र से ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला कि इस ऑनलाइन सट्टे का संचालन के लिए वे सैलरी पर रखे गए थे। यह भी सामने आया कि इसका मास्टरमाइंड दीपक नेपाली है। दीपक ने इस पैनल का कारोबार अपने सगे भाई नीरज नेपाली और लोकेश नेपाली को दिया है। यह जानकारी सामने आने के बाद क्राइम ब्रांच डीएसपी राजीव शर्मा को टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 
विज्ञापन


कार में ऑनलाइन सट्टे का संचालन करते पकड़ा
जांच के दौरान क्राइम ब्रांच डीएसपी को पता चला कि कैंप वन 18 नंबर रोड में रहने वाले नीरज नेपाली, आनंद यादव, जोगेंदर सिंह, सोहन मेश्राम और अयान भिलाई में रहकर ऑनलाइन सट्टे का कारोबार संचलित कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को रंगे हाथ कार में बैठकर ऑनलाइन सट्टे का संचालन करते गिरफ्तार किया। इन आरोपियों से पूछताछ की गई। इसके बाद सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस को इनसे अहम सुराग हाथ लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धोखे से खाता खुलवाते, फिर बेच देते 
पुलिस ने बताया कि नीरज नेपाली अपने साथियो के साथ मिलकर इस अवैध कारोबार का संचालन कर रहा था। आरोपी आनंद यादव मूल रूप से यूपी का रहने वाला है। वह इस कारोबार की रकम के लिए बैंक अकाउंट उपलब्ध करता था। इसके लिए लोगों की आईडी लेकर धोखे से उनका खाता खुलवाता है और फिर उसे ऑनलाइन सट्टा चलाने वालों को बेच देता था। 


लूट में शामिल होने के बाद भी बना पासपोर्ट
जानकारी मिली है कि लोकेश नेपाली दो महीने पहले ही दुबई से भारत आया है। वहां वो ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले सरगनाओं के साथ रहा। वहीं लोकेश नेपाली राजनांदगांव के तुमड़ीमोड़ हुए लूट के वारदात में शामिल था, उसके बावजूद लोकेश नेपाली का पासपोर्ट बनाया गया है। पुलिस ने बताया कि भिलाई के संग्राम चौक के 20 से 25 लड़कों को इस ऑनलाइन सट्टे के कारोबार में दीपक नेपाली ने पैसे का लालच देकर शामिल किया है। दीपक नेपाली उन लड़कों से उत्तराखंड और बिहार में पैनल चलवा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed