फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   fire accident in chhattisgarh; loss of crores due to fire in iron factory in bhilai

भिलाई की आयरन फैक्ट्री में भीषण आग: टाइटेनियम स्क्रैप गलाते समय हादसा, सात दमकलों ने दो घंटे में पाया काबू

Wed, 22 Mar 2023 04:26 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 22 Mar 2023 04:26 PM IST
सार

एसडीआरएफ के कमाडेंट नागेंद्र सिंह ने बताया है बंसल फेरो एलॉय फैक्ट्री में आग की सूचना पर दमकल विभाग को टीम पहुंची थी। फैक्ट्री में फायर सिस्टम के व्यापक इंतजाम नहीं मिले हैं। फैक्ट्री संचालक को नोटिस देकर फायर सिस्टम बढ़ाने के लिए निर्देशित किया जाएगा। अगर इसका पालन नहीं होता है तो फैक्ट्री को सील करने की कार्यवाही की जाएगी। 

विज्ञापन
fire accident in chhattisgarh; loss of crores due to fire in iron factory in bhilai
फैक्ट्री में लगी आग बुझाने का प्रयास करते दमकल कर्मी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित एक आयरन फेरो फैक्ट्री में बुधवार दोपहर आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसे काबू पाने के लिए सात दमकलों को दो घंटे से भी ज्यादा का समय लग गया। इस दौरान अंदर काम कर रहे मजदूरों ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। आग से नुकसान का सही आकलन नहीं हो सका है। फिर भी करोड़ों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। मामला जामुल थाना क्षेत्र के छावनी इंडस्ट्रियल एरिया का है। 

विज्ञापन




ओवर हीटिंग के चलते हादसे की आशंका
जानकारी के मुताबिक, लाइट इंडस्ट्रियल एरिया में बंसल ब्रदर्स की फेरो एलॉय यूनिट है। इस फैक्ट्री में अत्याधिक ज्वलनशील पदार्थ टाइटेनियम के स्क्रैप को गलाने का काम किया जाता है। बुधवार को भी काम चल रहा था। इसी दौरान दोपहर को ओवर हीटिंग के चलते अचानक से आग लग गई और उसने विकराल रूप धारण कर लिया। अचानक से आग भड़की तो वहां काम कर रहे मजदूर किसी तरह से बचकर भागे और अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आग से करोड़ों के नुकसान का अनुमान
आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की छह से सात गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पानी और फोम की मदद से आग पर काबू करने का प्रयास शुरू हुआ। ज्वलनशील होने के कारण बार-बार आग भड़क रही थी। ऐसे में दमकल कर्मियों को करीब दो घंटे लग गए आग पर काबू पाने में। कंपनी में लगी ऑयल टंकी और भारी मशीन भी जलकर खाक हो गई है। आग से करोड़ों का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई है। 



कंपनी को नोटिस, की जा सकती है सील
एसडीआरएफ के कमाडेंट नागेंद्र सिंह ने बताया है बंसल फेरो एलॉय फैक्ट्री में आग की सूचना पर दमकल विभाग को टीम पहुंची थी। टीम ने दो घंटे में आग पर काबू पा लिया। प्रथम दृष्टया फैक्ट्री में फायर सिस्टम के व्यापक इंतजाम नहीं मिले हैं। विभाग की ओर से  फैक्ट्री संचालक को नोटिस देकर फायर सिस्टम बढ़ाने के लिए निर्देशित किया जाएगा। अगर इसका पालन नहीं होता है तो फैक्ट्री को सील करने की कार्यवाही की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed