{"_id":"64a03148c11f032fca090b05","slug":"ex-army-man-kidnapped-friend-in-transaction-dispute-in-bhilai-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhilai Crime: लेनदेन के विवाद में एक्स आर्मी मैन ने किया दोस्त को अगवा, मारपीट करने के बाद घर छोड़कर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilai Crime: लेनदेन के विवाद में एक्स आर्मी मैन ने किया दोस्त को अगवा, मारपीट करने के बाद घर छोड़कर भागा
Sat, 01 Jul 2023 07:29 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 01 Jul 2023 07:29 PM IST
सार
एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि प्रार्थी और आरोपी में चार लाख रुपये को लेकर लेनदेन था। जिसे गंगदेव लौटा नहीं रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से कार, हथौड़ी, चाकू और इलेक्ट्रिक वायर को जब्त कर लिया है। आरोपी ने अपहरण की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी एक्स आर्मी मैन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
छत्तीसगढ़ के भिलाई में लेनदेन के विवाद में एक्स आर्मी मैन ने अपने ही मैनेजर दोस्त का अपहरण कर लिया। उसके हाथ-पैर तार से बांध दिए और मुंह पर टेप लगा दिया। इसके बाद गाड़ी में बिठाकर मारपीट की और सड़कों पर घुमाता रहा। करीब एक घंटे बाद एक्स आर्मी मैन उसे घर छोड़कर भाग निकला। किसी तरह मैनेजर थाने पहुंचा और मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रायपुर स्थित निको कंपनी में मैनेजर गंगदेव प्रसाद सेक्टर-7 रेलवे ब्रिज के पास खड़ा था उसी दौरान उसका एक्स आर्मिमैन दोस्त बेनी देशमुख आया और गंगदेव को कार में बिठाकर ले गया। आरोप है कि, बेनी ने गंगदेव का मुंह टेप से बंद कर दिया और इलेक्ट्रिक वायर से उसके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद अंडा से बालोद मार्ग ले जाकर उसके साथ मारपीट की। फिर से घर में छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि प्रार्थी और आरोपी में चार लाख रुपये को लेकर लेनदेन था। जिसे गंगदेव लौटा नहीं रहा था। इस पर आरोपी बेनी देशमुख ने उसको सेक्टर 7 रेलवे ब्रिज के पास बुलाया और उसे जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर ले गया। करीब एक घंटे तक उसे घूमता रहा। पुलिस ने आरोपी के पास से कार, हथौड़ी, चाकू और इलेक्ट्रिक वायर को जब्त कर लिया है। आरोपी ने अपहरण की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन