{"_id":"65a609b3a4bc798243062ff1","slug":"enforcement-department-of-bhilai-steel-plant-has-taken-a-major-action-2024-01-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bhilai: प्रवर्तन विभाग की बड़ी कार्रवाई, मकान में अवैध कब्जा; सामान किया जब्त- पेनल्टी भी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilai: प्रवर्तन विभाग की बड़ी कार्रवाई, मकान में अवैध कब्जा; सामान किया जब्त- पेनल्टी भी लगाई
Tue, 16 Jan 2024 10:17 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 16 Jan 2024 10:17 AM IST
सार
भिलाई स्टील प्लांट के प्रवर्तन विभाग ने कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई की। विभाग ने कब्जेदार को बेदखल किया गया है। साथ ही पेनल्टी भी लाई।
विज्ञापन
प्रवर्तन विभाग ने की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भिलाई स्टील प्लांट के प्रवर्तन विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है। संपदा न्यायालय के आदेश पर सेक्टर चार से कब्जेदार को बेदखल किया गया है। साथ ही सामान को जब्त करने के साथ ही पांच लाख 82 हजार रुपये की पेनल्टी भी लगाई है। प्रवर्तन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जानकारी मिली है कि बीएसपी कर्मचारी आरडी कोरी उर्फ रमाधार कोरी द्वारा पांच वर्षों से बीएसपी के मकान पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था। भिलाई के मकान नंबर 15B/ सड़क 15 सेक्टर चार को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
संपदा न्यायालय के द्वार कब्जाधारी पर पांच लाख 82 हजार 699 रुपए डैमेज चार्जेस पेनल्टी पटाने का आदेश जारी किया गया है। भिलाई इस्पात संयंत्र के मकान को खाली कराने के लिए संपदा न्यायालय द्वारा आदेश जारी हुआ था। आवास से अवैध कब्जाधारी आरडी कोरी के बेदखली के लिए प्रवर्तन अनुभाग को अधिकृत किया गया था।
विज्ञापन
संपदा न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्रवर्तन अनुभाग की टीम द्वारा आवास को कब्जामुक्त कराया गया। इस दौरान भिलाई भट्टी थाना समेत बड़ी संख्या में बीएसपी के अधिकारी मौजूद रहे। अवैध कब्जेधारी आरडी कोरी के खिलाफ संपदा न्यायालय द्वारा लगभग 5 लाख 82 हजार 695 रुपए डैमेज चार्जे पैनल रेंट भी लगाया गया है जिसे संपदा न्यायालय द्वारा वसूल किया जाएगी।
विज्ञापन