फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Durg Weather; young man was swept away along with his bike while crossing a swollen drain in Durg

Durg Weather: घर लौटते समय पार कर रहा था सड़क, लेकिन बाइक सहित बह गया उफनते नाले में; वायरल हो रहा वीडियो

Mon, 24 Jul 2023 06:29 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 24 Jul 2023 06:29 PM IST
सार

Durg Weather: दुर्ग में एक युवक घर लौटते समय सड़क पार कर रहा था। इस दौरान उफनते नाले में बाइक सहित बह गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 

विज्ञापन
Durg Weather; young man was swept away along with his bike while crossing a swollen drain in Durg
दुर्ग में बाइक सहित उफनते नाले में बहा युवक। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में इन दिनों तेज बारिश का दौर जारी है। इसके चलते नदी-नाले उफान पर हैं। इसके बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर उसे पार करने में लगे हुए हैं। ऐसी ही तस्वीर और वीडियो दुर्ग जिले से भी सामने आया है। यहां पर एक युवक घर लौटते समय सड़क पार कर रहा था। इस दौरान उफनते नाले में बाइक सहित बह गया। हालांकि युवक को तैरना आता था और वह कुछ दूर जाकर बाहर निकल आया। वहीं उसकी बाइक भी नाले से कई मीटर दूर मिली। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चोरहा गांव निवासी युवक किसी काम से जजंगिरी दादर गया था। वहां से लौटने के दौरान रास्ते में उफान पर होने के कारण नाला तेज बहाव में सड़क के ऊपर से बह रहा था। युवक ने उफनते नाले को देखने के बाद भी बाइक से सड़क पार करने का प्रयास शुरू कर दिया। जैसे ही वह सड़क के बीच में पहुंचा, पानी के तेज बहाव में बाइक फंस गई। इसके बाद वह काफी देर तक संभलने का प्रयास करता रहा, लेकिन फिर बाइक सहित नाले में बह गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि कुम्हारी थाना क्षेत्र के सुरजीडीह गांव के पास जजंगिरी नाला को पार करते हुए बाइक सवार एक युवक उसमें बह गया। हालांकि युवक को तैरना आता था, ऐसे में वह कुछ दूर जाकर बाहर आ गया। वहीं उसकी बाइक भी नाले का पानी कम होने के बाद बरामद कर ली गई है। एसपी शलभ सिन्हा ने लोगों से अपील की है कि, बरसात के समय अधिकतर नदी नाले उफान पर हैं। ऐसे में लोगों उफनती नदी, नाले पार न करने, खुद को सुरक्षित रखने और लोगों को जागरूक करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed