{"_id":"641b381a4d4942917c0e2368","slug":"crpf-women-commandos-reached-durg-after-traveling-1800-km-with-bullet-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्ग पहुंची ‘डेयरडेविल्स’: बुलेट से महिला कमांडो ने तय की 1800 किमी दूरी, CRPF स्थापना दिवस में होंगी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग पहुंची ‘डेयरडेविल्स’: बुलेट से महिला कमांडो ने तय की 1800 किमी दूरी, CRPF स्थापना दिवस में होंगी शामिल
Wed, 22 Mar 2023 10:47 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 22 Mar 2023 10:47 PM IST
सार
सीआरपीएफ की महिला कमांडो 25 मार्च को स्थापना दिवस के मौके पर बस्तर पहुंचेंगी। जगदलपुर के करणपुर में स्थित सीआरपीएफ के हेड क्वार्टर में 84वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसमें महिला कमांडो परेड में हिस्सा लेने के साथ ही करतब भी दिखाएंगी।
विज्ञापन
दुर्ग पहुंची सीआरपीएफ की महिला कमांडो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजादी के अमृत महोत्सव पर CRPF की महिला बटालियन ‘डेयरडेविल्स’ बुलेट पर सवार होकर बुधवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग पहुंची। इन महिला कमांडो ने 13 दिन में बुलेट से 1800 किमी का सफर तय किया है। यहां पहुंचने पर कमांडो का भव्य स्वागत किया गया। यह महिला कमांडो बस्तर में 25 मार्च को होने वाले CRPF के स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेंगी। इस समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
CRPF की यह महिला कमांडो 9 मार्च को नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट से बुलेट पर रवाना हुई थीं। इन कमांडों रोजाना करीब 350 किलोमीटर का सफर तय किया है। आजादी के 75 साल पूरे होने पर बनाए जा रहे अमृत महोत्सव के चलते 75 महिला कमांडो इसमें शामिल हैं। उनके साथ टेक्निकल टीम और महिला डॉक्टर भी शामिल हैं। कमांडो ने कहा कि, यह महिला सशक्तिकरण के साथ आम जनता में देशभक्ति का जज्बा जगाने के लिए है। छत्तीसगढ़ में यह महिला कमांडो पहले भी आ चुकी हैं।
विज्ञापन
एयरपोर्ट और कैंप से पांच किमी ड्रोन प्रतिबंधित
केंद्रीय गृहमंत्री के प्रस्तावित बस्तर प्रवास को देखते हुए एयरपोर्ट और करनपुर सीआरपीएफ कैंप से पांच किलोमीटर की परिधि में ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कलेक्टर चंदन कुमार ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। गृहमंत्री शाह 24 और 25 मार्च को प्रवास पर रहेंगे।