{"_id":"65cf2526d110770ae10cdae9","slug":"couple-dies-in-fire-in-housing-board-house-in-bhilai-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Fire: हाउसिंग बोर्ड के एक मकान में लगी आग, दम घुटने से पति-पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Fire: हाउसिंग बोर्ड के एक मकान में लगी आग, दम घुटने से पति-पत्नी की मौत
Fri, 16 Feb 2024 02:35 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:35 PM IST
सार
घर में आग लगने से दंपती की मौत हो गई। मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। फिलहाल, आग लगने की वजह अज्ञात है।
विज्ञापन
आग लगने से दंपती की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जामुल थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड के एक मकान में आग लग गई। घर में सोए पति और पत्नी की दम घुटने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पुलिस पहुंची। जिसके बाद तत्काल अग्निशमन दल को सूचना दी। घर में घुसे तो देखा दोनों पति और पत्नी बेहोश हालत में पड़े थे। दोनों को पुलिस अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
जामुल थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि आज अलसुबह करीब चार से पांच बजे की घटना है। हाउसिंग बोर्ड निवासी वर्गीस चेरियन (65 वर्ष) और पत्नी जॉली चेरियन (60 वर्ष) दोनों घर में अलग-अलग कमरे में सोए थे।
विज्ञापन
सामने वाले कमरे में कोई नहीं था। जहां का बेड पर रखें गद्दे में आग लग गई। गद्दे का धुंआ पूरे घर में फैल गया। घर के कमरों की खिड़कियां बंद थी। वेल्टिलेशन नहीं होने के कारण दोनों का दम घुट गया। अलग-अलग कमरे में सोए पति और पत्नी की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश और दोनों घायलों को बाहर निकाल दिया। दोनों को एक निजी अस्पताल ले जाए गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले में मर्ग कायम कर शव को मॉर्चरी भेजा दिया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। फिलहाल, आग लगने की वजह अज्ञात है।