फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   class 10th girl student dies due to electrocution in chhattisgarh bhilai

करंट से छात्रा की मौत: बिजली पोल की चपेट में आई, विभाग के अफसरों पर कार्रवाई को लेकर लोगों ने घेरा थाना

Wed, 22 Mar 2023 06:43 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 22 Mar 2023 06:43 PM IST
सार

हादसे का पता लगते ही परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे को लेकर जैसे ही जानकारी अन्य लोगों को हुई तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे।

विज्ञापन
class 10th girl student dies due to electrocution in chhattisgarh bhilai
विनीता (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के भिलाई में करंट लगने से बुधवार दोपहर 16 साल की लड़की की मौत हो गई। लड़की अपने घर से सामान लेने के लिए दुकान पर जा रही थी। इस दौरान बिजली के पोल में आ रहे करंट की चपेट में आ गई। जानकारी मिलने पर मोहल्ले के लोगों ने हंगामा कर दिया। वह परिजनों के साथ थाने पर पहुंच गए और बिजली विभाग के अफसरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। आरोप है कि अफसरों की लापरवाही के कारण लड़की की जान गई है। मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र क है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, विश्व बैंक कॉलोनी निवासी विनीता शील (16) 10वीं कक्षा की छात्रा थी। वह बुधवार दोपहर घर के पास ही स्थित दुकान से सामान लेने के लिए निकली थी। इसी दौरान घर के पास ही लगे बिजली के खंभे की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे का पता लगते ही परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे को लेकर जैसे ही जानकारी अन्य लोगों को हुई तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन




लोगों का कहना है कि बारिश के चलते स्थिति बिगड़ रही है। अफसरों की लापरवाही के चलते बिजली के तार नीचे लटक रहे हैं। इसके कारण पोल में भी करंट आ रहा है। इसके बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा। स्थानीय लोगों ने अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विनीता के पिता पावर हाउस में गैस वेल्डिंग का काम करते हैं। फिलहाल पुलिस मर्ग दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed