फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   chhattisgarh police arrested youth with brown sugar worth 10 lakhs in Durg

Durg Crime: ब्राउन शुगर बेचने की फिराक में घूम रहा युवक गिरफ्तार, 10 लाख रुपये कीमत की 100 पुड़िया बरामद

Wed, 12 Jul 2023 07:13 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 12 Jul 2023 07:13 PM IST
सार

दुर्ग में पुलिस ने ब्राउन शुगर की बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से 100 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन
chhattisgarh police arrested youth with brown sugar worth 10 lakhs in Durg
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस ने ब्राउन शुगर की बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से 100 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि ग्रीन चौक गोयल टिंबर के पास एक युवक ब्राउन शुगर बेचने की फिराक में घूम रहा है इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से पांच बंडल में 10.580 ग्राम की 100 पुड़िया बरामद की। पूछताछ में नागपुर निवासी आरोपी शेख इजाज ने बताया कि वह ब्राउन शुगर बेचने के लिए दुर्ग लेकर आया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed