फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   chhattisgarh police arrested two with 50 kg ganja in Bhilai

Bhilai Crime: 50 किलो गांजे के साथ दो अरेस्ट; ओडिशा से झांसी ले जा रहे थे, 30 हजार में हुआ था पहुंचाने का सौदा

Thu, 20 Jul 2023 10:11 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 20 Jul 2023 10:11 PM IST
सार

दुर्ग पुलिस ने 50 किलो गांजे के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर झांसी जा रहे थे। वहां पर किसी अन्य व्यक्ति को इसे सौंपना था। इसके लिए 30 हजार रुपये में सौदा हुआ था। 

विज्ञापन
chhattisgarh police arrested two with 50 kg ganja in Bhilai
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ की क्राइम ब्रांच और दुर्ग पुलिस ने 50 किलो गांजे के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर झांसी जा रहे थे। वहां पर किसी अन्य व्यक्ति को इसे सौंपना था। इसके लिए 30 हजार रुपये में सौदा हुआ था। हालांकि इससे पहले ही पुलिस ने कार सहित गांजा पकड़ लिया। बरामद गांजे की कीमत करीब 17 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ के रास्ते ओडिशा बलांगिर से गांजे की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। इस पर कुम्हारी टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर गांजा लेकर जा रही गाड़ी को रोक लिया गया। चेकिंग के दौरान गाड़ी की डिक्की में दो प्लास्टिक बोरियों से 50 किलो गांजा बरामद हुआ। इसकी कीमत 17.80 लाख रुपये आंकी गई है। इसके बाद पुलिस ने कार सवार दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें थाने ले आई। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में राजस्थान निवासी गुड्डू यादव और मध्य प्रदेश के शिवपुरी निवासी अकलेश लोधी शामिल है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा से लेकर झांसी जा रहे थे। आरोपियों ने गांजा ओडिसा के बलांगिर के अभय नाम के युवक से लिया था। जिसे झांसाी में किसी सुशील को डिलीवरी देनी थी। इस काम के लिए दोनों चालकों से  30 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार तस्करो से पूछताछ की है। इसमें कई बडे़ खुलासा होने की आशंका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed