फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   chhattisgarh hindu organizations uproar over allegations of conversion in missionary school in durg

स्कूल में धर्मांतरण पर हंगामा: बजरंगियों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, बोले- ट्रेनिंग के बहाने कर रहे ब्रेनवॉश

Mon, 08 May 2023 05:45 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 08 May 2023 05:45 PM IST
सार

पुलिस का कहना है कि रविवार को अवकाश का दिन था। ऐसे में इन बच्चो को बुलाने के लिए उनके पालकों की अनुमति ली गई थी या नहीं इसकी भी जांच हो रही है। दुर्ग तहसीलदार प्ररेणा सिंह भी मामले की जांच कर रही हैं। खास बात यह है कि इस तरह के आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन ने शिक्षा विभाग से किसी भी तरह की अनुमति नहीं ली थी। 

विज्ञापन
chhattisgarh hindu organizations uproar over allegations of conversion in missionary school in durg
दुर्ग में स्कूल के गेट पर हनुमान चालीसा का पाठ करते हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में रविवार को धर्मांतरण को लेकर हंगामा हो गया। मिशनरी स्कूल में छुट्टी के दिन ग्रामीण बच्चों को बुलाने और ट्रेनिंग देने की सूचना पर बजरंग दल सहित अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता पहुंच गए और जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ता स्कूल के गेट के बाहर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। आरोप लगाया कि ट्रेनिंग के बहाने बच्चों का ब्रेनवॉश किया जा रहा है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर कार्यकर्ताओं को शांत कराया। मामला पद्मनाभपुर चौकी क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों और हिंदू परिवारों के बच्चों को बुलाया गया
क्षेत्र के विश्वदीप इंग्लिश मीडियम स्कूल में रविवार दोपहर करीब 100 से ज्यादा बच्चों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था। सभी बच्चे हिंदू थे और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए हुए थे। इसकी जानकारी लगने पर थोड़ी देर में ही बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और भाजयुमो के कार्यकर्ता वहां एकत्र हो गए। उन्होंने स्कूल पर धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। ट्रेनिंग कार्यक्रम बंद करा दिया। यह भी कहा कि नैतिक शिक्षा के बहाने बच्चों को सेक्स शिक्षा दी जा रही है। हिंदू बच्चो का माइंडवॉश किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




एसडीएम ले रहे हैं सभी बच्चों के बयान
स्कूल में हंगामे की सूचना मिलने पर सीएसपी दुर्ग वैभव बैंकर भी फोर्स के साथ पहुंच गए। इस पर कार्यकर्ता स्कूल के गेट के बाहर बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। एएसपी शहर संजय ध्रुव ने बताया कि आश्वासन के बाद फिलहाल हिंदूवादी संगठन के लोग शांत हो गए। जिन बच्चों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया था, उन सभी का बयान एसडीएम ले रहे हैं। साथ ही स्कूल प्रबंधन से भी इस बात की तस्दीक कराई जा रही थी कि ग्रामीण बच्चों को बुलाकर किस तरह की ट्रेनिंग दे रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed