फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Chhattisgarh durg online fraud with senior citizen in the name of sextortion 9 lakh duped

व्हाट्सएप न उठाएं अजनबी वीडियो कॉल: बुजुर्ग को कॉल पर दिखाए अश्लील फोटो-वीडियो, फिर ऐसे ठगे नौ लाख रुपये

Thu, 02 Feb 2023 10:33 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग(छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग(छत्तीसगढ़) Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 02 Feb 2023 10:33 AM IST
सार

पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने 64 वर्षीय बुजुर्ग की शिकायत पर तीन अज्ञात मोबाइल नंबर और दो बैंक अकाउंट नंबर्स के धारक के खिलाफ धारा 384 के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh durg online fraud with senior citizen in the name of sextortion 9 lakh duped
पुलिस चौकी पद्मनाभपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पद्मनाभपुर इलाके में एक सेक्सटॉर्शन का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग को व्हॉट्सएप कॉल कर ऑनलाइन ठगी करने वालों ने अपना शिकार बनाया और कई किस्तों में उससे कुल 8.88 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने 64 वर्षीय बुजुर्ग की शिकायत पर तीन अज्ञात मोबाइल नंबर और दो बैंक अकाउंट नंबर्स के धारक के खिलाफ धारा 384 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


क्या है मामला
पुलिस में दर्ज बुजुर्ग की शिकायत के अनुसार 19 जनवरी को पहली बार उसके पास व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आई। जब पीड़ित ने फोन उठाया तो वीडियो पर उसे महिला की अश्लील फोटो-वीडियो दिखाई देने लगी। बुजुर्ग ने घबराकर फोन डिस्कनेक्ट कर दिया। 20 जनवरी को उसके पास अज्ञात नंबर से फोन आया। आरोपियों ने केस दर्ज होने, गिरफ्तारी का डर दिखाकर फोटो-वीडियो वायरल करने के नाम पर बुजुर्ग को धमकी देकर अवैध वसूली भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग का कहना है कि आरोपियों ने उसे क्राइम ब्रांच का अफसर बनकर ठगा है। पुलिस ने बताया कि ठग ने यू ट्यूब से वीडियो फोटो हटाने के एवज में बुजुर्ग से 2 लाख रुपए जमा करवा लिए। इसके बाद अलग अलग मोबाइल नंबर से लगातार धमकाकर कई किश्तों में 8.88 लाख रुपए जमा करवा लिया है। मामले में पुलिस अपराध दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed