{"_id":"64ac1c7276a27f65940bee05","slug":"bike-rider-killed-two-injured-in-car-collision-in-durg-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल; मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने घंटों किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg Accident: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो घायल; मुआवजे की मांग को लेकर लोगों ने घंटों किया चक्काजाम
Mon, 10 Jul 2023 08:27 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 10 Jul 2023 08:27 PM IST
सार
दुर्ग में रविवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने दो अन्य लोगों के साथ बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल भी हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सोमवार को परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन
दुर्गेश यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में रविवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने दो अन्य लोगों के साथ बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल भी हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सोमवार को परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर चक्काजाम कर दिया। कई घंटे तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद अफसरों के समझाने पर लोग माने और जाम खत्म हुआ। हादसा मोहन नगर थाना क्षेत्र में हुआ था।
विज्ञापन
घायलों की हालत गंभीर
जानकारी के मुताबिक, शांति नगर निवासी दुर्गेश यादव (25) पुत्र नारद यादव रविवार देर रात दो अन्य साथियों शीतलेश और मनीष चंद्राकर के साथ बाइक पर धमधा की ओर जा रहा था। जैसे ही वे रात करीब 11-12 बजे दुर्ग-धमधा नाका चौकी के पास पहुंचे एक बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी और भाग निकला। हादसे में दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठे शीतलेश और मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें वेंटिलेटर में रखा गया है।
विज्ञापन
मुआवजे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
हादसे के बाद दूसरे दिन सुबह मृतक के परिजनों के साथ ही आसपास के लोगों ने दुर्ग-धमधा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा। इस दौरान लोग मृतक के परिजनों को 50 लाख और घायलों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा राशि देने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। एसडीएम मुकेश रावटे ने बताया कि सड़क दुर्घटना में सिर्फ 25 हजार रुपये तक देने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त उनके अधिकार क्षेत्र के बाहर है।
विज्ञापन
प्रशासन के समझाने पर खत्म किया जाम
प्रदर्शनकारियों को जब बार-बार समझाया गया है। साथ ही निजी अस्पताल में इलाज की व्यवस्था कराए जाने का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद उन्होंने जाम खत्म किया। मृतक के बड़े पिता भरत यादव ने बताया कि मुआवजे की मांग को लेकर स्थानीय लोगो ने प्रदर्शन किया था, लेकिन जब मांग पूरी नहीं हुई तो जाम खत्म कर दिया गया। हम लोगों ने प्रशासन के कहने पर उनकी बात को मान लिया है।