फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   bhilai steel plant team beat devotees in hanuman mandir in bhilai, video viral

मंदिर में भक्तों की पिटाई: महिलाओं के बाल पकड़कर खींचे, डोम शेड हटाने पहुंची BSP की टीम विरोध पर भड़की

Sat, 01 Apr 2023 06:13 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sat, 01 Apr 2023 06:13 PM IST
सार

पुजारी और भक्तों का आरोप है कि बीएसपी के अधिकारी पहले से ही मारपीट करने की नीयत से आए थे। बीएसपी की टीम जब भी कहीं कार्रवाई करने जाती है, तो उनके साथ तहसीलदार और पुलिस की टीम रहती है। इस बार बीएसपी के अधिकारी बिना पुलिस के पहुंची थी। 

विज्ञापन
bhilai steel plant team beat devotees in hanuman mandir in bhilai, video viral
मंदिर परिसर में दोनों ओर से जमकर धक्का-मुक्की हुई। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के भिलाई में शनिवार को हनुमान मंदिर में जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि भिलाई स्टील प्लांट (BSP) की टीम में शामिल कर्मचारियों ने मंदिर के पुजारी और वहां आए भक्तों को जमकर पीटा। इस दौरान महिलाओं के बाल पकड़कर खींचे गए। बताया जा रहा है कि BSP टीम मंदिर परिसर में निर्माणाधीन डोम शेड हटाने के लिए पहुंची थी। वहां कार्यवाही का विरोध होने लगा और फिर दोनों पक्षों से मारपीट शुरू हो गई। भक्तों की ओर से बीएसपी कर्मचारियों के खिलाफ भिलाई नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। 

विज्ञापन


दोनों पक्षों से जमकर हुई धक्का-मुक्की
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर- 9 स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार को काफी भीड़ थी। इसी दौरान बीएसपी के नगर सेवा विभाग के अधिकारी अपनी टीम के साथ पहुंच गए। टीम मंदिर परिसर में बन रहे डोम शेड का निर्माण रुकवाने के लिए पहुंची थी। जैसे ही टीम ने कार्रवाई शुरू की, वहां मौजूद भक्तों और पुजारी ने विरोध शुरू कर दिया। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दोनों पक्षों से धक्का-मुक्की शुरू हो गई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। आरोप है कि बीएसपी की टीम ने वहां मौजूद महिलाओं और पुरुषों को बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन




घटना का वीडियो वायरल
घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है की दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो रही है। महिलाओं के बाल खींच-खींच कर मारा गया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वहां मौजूद भक्तों को बीएसपी के कर्मचारी और गार्ड को पीट रहे हैं। गलत शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है। फिलहाल मारपीट का मामला थाने पहुंच चुका है। मारपीट में घायल भक्तों की ओर से शिकायत दी गई है। बीएसपी के अधिकारियों पर मारपीट का आरोप है। फिलहाल बीएसपी की ओर से इस संबंध में अभी कुछ नहीं गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना अनुमति के हो रहा था डोम शेड का निर्माण
पुजारी और भक्तों का आरोप है कि बीएसपी के अधिकारी पहले से ही मारपीट करने की नीयत से आए थे। बीएसपी की टीम जब भी कहीं कार्रवाई करने जाती है, तो उनके साथ तहसीलदार और पुलिस की टीम रहती है। इस बार बीएसपी के अधिकारी बिना पुलिस के पहुंची थी। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में बीएसपी की बिना अनुमति के डोम शेड का निर्माण किया जा रहा है। बीएसपी पहले भी सेक्टर 8 स्थित मंदिर को जेसीबी से तोड़ चुकी है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश था। जिसके बाद बीएसपी प्रबंधन ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed