{"_id":"68299f69966e8ad7cf032ab3","slug":"ayurvedic-doctor-committed-suicide-by-hanging-himself-in-durg-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg: आयुर्वेदिक डॉक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से थे आहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg: आयुर्वेदिक डॉक्टर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से थे आहत
Sun, 18 May 2025 02:20 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 18 May 2025 02:20 PM IST
सार
दुर्ग भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र के टाटा लाइन में एक आयुर्वेदिक डॉक्टर ने अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक डॉ बीके राठौर कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के पुरी गांव में पदस्थ थे।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्ग भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र के टाटा लाइन में एक आयुर्वेदिक डॉक्टर ने अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक डॉ बीके राठौर कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के पुरी गांव में पदस्थ थे। कुछ दिन पूर्व एक आदिवासी युवती के साथ डॉक्टर का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था इसके बाद वे दो दिन पहले अपने भिलाई अपने घर वापस आ हुआ था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
बीती रात को डॉक्टर ने अपने घर के खिड़की में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कार्यवाही शव को पीएम कलिए भेज दिया। पुलिस को जांच के दौरान डॉक्टर के कमरे से सुसाइडल नोट मिला है जिसमे वायरल वीडियो से आहत होकर आत्महत्या करने का जिक्र है। मृतक डॉक्टर का एक युवती के संग आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था। युवती ने डॉ राठौर पर इलाज के नाम ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। वहीं युवती ने डॉक्टर के खिलाफ पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई थी। डॉक्टर परेशान होकर दो दिन पहले भिलाई आ गए थे। संभवतः डॉ राठौर ने चारामा से भिलाई आकर बदमानी के डर से आत्मघाती कदम उठाने बात सामने आ रही है।
विज्ञापन