फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   96 quintals of rice and 75 kg of sugar stolen from government ration warehouse in durg

सरकारी राशन के गोदाम में चोरी: शटर का ताला तोड़ चोर ले गए 96 क्विंटल चावल और 75 किलो चीनी; CCTV में दिखा ट्रक

Sun, 09 Jul 2023 01:04 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 09 Jul 2023 01:04 PM IST
सार

दुर्ग में चोरों ने सरकारी राशन के गोदाम को निशाना बनाया है। चोर गोदाम के शटर का ताला तोड़कर वहां से 96 क्विंटल चावल और 75 किलो चीनी चोरी कर ले गए। गोदाम की सुरक्षा के लिए न तो कोई सुरक्षाकर्मी तैनात था और न ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। 

विज्ञापन
96 quintals of rice and 75 kg of sugar stolen from government ration warehouse in durg
चोरी के बाद गोदाम में बिखरा पड़ा राशन और अन्य सामान। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में चोरों ने सरकारी राशन के गोदाम को निशाना बनाया है। चोर गोदाम के शटर का ताला तोड़कर वहां से 96 क्विंटल चावल और 75 किलो चीनी चोरी कर ले गए। गोदाम की सुरक्षा के लिए न तो कोई सुरक्षाकर्मी तैनात था और न ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की तो अन्य जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर ट्रक में राशन लेकर जाते कैद हुए हैं। फिलहाल सोसायटी मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला अंडा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


शटर और चैनल गेट तोड़कर घुसे चोर
जानकारी के मुताबिक, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत ग्राम आमटी के गोदाम में रखे राशन को चोरों ने गुरुवार देर रात चोरी कर लिया। चोरों ने लोहे का शटर और चैनल गेट तोड़कर गोदाम में रखे 192 बोरी चावल और 75 किलो चीनी चोरी कर भाग निकले। चोरी गए राशन की कीमत करीब 4.45 लाख रुपये बताई जा रही है। सोसायटी मैनेजर जामवंत देशमुख ने बताया कि रोज की तरह हितग्राहियों को राशन बांटकर गुरुवार को बंद किया और घर चला गया। अगले दिन शुक्रवार सुबह पहुंचा तो वारदात का पता चला। 
विज्ञापन




जिले के ज्यादातर गोदामों में सुरक्षा नहीं
सोसायटी में हितग्राहियों को आवंटन करने के लिए एक सप्ताह पहले 210 क्विंटल 64 किलो चावल और 517 किलो शक्कर आई थी। हितग्राहियों को बांटने के बाद गोदाम में 96 क्विंटल चावल और 75 किलो ग्राम चीनी बची हुई थी। सोसायटी के संचालक ने बताया कि वह 15 सालों से राशन वितरण का कार्य कर रहा है। कभी इस तरह को घटना नहीं हुई है। जिले में संचालित शासकीय वितरण प्रणाली के गोदामों में रखे राशन की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। सीसीटीवी तक नहीं लगाए गए हैं। इसके चलते चोर आसानी से निशाना बना लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बड़ी गाड़ी में राशन लोड कर ले गए चोर
पाटन SDOP देवांश राठौर ने बताया कि शासकीय राशन गोदाम में अज्ञात चोरों ने लोहे के चैनल गेट और शटर तोड़कर चावल और शक्कर की चोरी की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास जारी है। इस मामले में करीब 8 से 10 आरोपियों की संलिप्त होने की आशंका जताई जा रही है। एक बड़ा मालवाहक में चोरी के सामान को लोडकर आरोपी निकुम के रास्ते राजनांदगांव तरफ भागे हैं। सीसीटीवी के आधार पर चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed