{"_id":"67eb8d225ee1616eb002387d","slug":"due-to-severe-heat-in-chhattisgarh-school-timings-have-been-changed-classes-will-now-be-held-in-the-morning-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी की वजह से स्कूलों के समय में बदलाव, अब सुबह लगेंगी कक्षाएं, यहां देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी की वजह से स्कूलों के समय में बदलाव, अब सुबह लगेंगी कक्षाएं, यहां देखें
Tue, 01 Apr 2025 12:23 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:23 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इसे देखते हुए प्रदेशभर के स्कूल समय में बदलाव किया गया है। प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय स्कूलों, शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
स्कूली बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इसे देखते हुए प्रदेशभर के स्कूल समय में बदलाव किया गया है। प्रदेश के सभी शासकीय, अशासकीय स्कूलों, शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। यह आदेश लोक शिक्षण संचालनालय इन्द्रावती भवन से जारी किया गया है। यह आदेश दो अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक प्रभावशील रहेगा।
जारी आदेश के अनुसार, राज्य के समस्त संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग, समस्त जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि सोमवार से शनिवार तक शाला का संचालन जहां एक पाली में संचालित समस्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई-हायर सेकेण्डरी शालाएं सुबह 7 से 11 बजे तक खुलेगी। इसी प्रकार ऐसी शालाएं जहां कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती है, वहां प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाएं सुबह 7 से 11 बजे तक और हाई-हायर सेकेण्डरी शालाएं सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक संचालित होगी।