फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Due to negligence, one salary increment of six hostel superintendents was stopped in Chhattisgarh

Chhattisgarh: लापरवाही बरतने के कारण छह छात्रावास अधीक्षकों रोका गया एक-एक वेतन वृद्धि, जानें क्या थी वजह

Thu, 21 Nov 2024 05:45 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 21 Nov 2024 05:45 PM IST
सार

निरीक्षण के दौरान छात्रावास अधीक्षकों की अनुपस्थिति, छात्रावासों में सुविधाओं की कमी तथा छात्रावास में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम पाए जाने के कारण संबंधित छात्रावास अधीक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया।

विज्ञापन
Due to negligence, one salary increment of six hostel superintendents was stopped in Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने विगत 10 अक्टूबर को मरवाही विकासखण्ड के प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास एवं बालक छात्रावास सिवनी, प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास एवं बालक छात्रावास निमधा और पोस्ट-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास एवं बालक छात्रावास मरवाही का औचक निरीक्षण किया गया। 
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान छात्रावास अधीक्षकों की अनुपस्थिति, छात्रावासों में सुविधाओं की कमी तथा छात्रावास में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम पाए जाने के कारण संबंधित छात्रावास अधीक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। सूचना पत्र का जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने के कारण कलेक्टर ने सभी छात्रावास अधीक्षकों का असंचयी प्रभाव से एक-एक वेतन वृद्धि रोकने अलग-अलग आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 10 (4) में निहित प्रावधान के तहत श्रद्धा भोई छात्रावास अधीक्षक, प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास सिवनी, राकेश प्रजापति छात्रावास अधीक्षक, प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास सिवनी, सुनीता मरावी प्रभारी छात्रावास अधीक्षक, प्री-मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास निमधा, राजेश तिवारी प्रभारी छात्रावास अधीक्षक, प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास निमधा, गायत्री कथ्य प्रभारी छात्रावास अधीक्षक, पोस्ट मैट्रिक आदिवासी कन्या छात्रावास मरवाही और भगवान सिंह पैकरा, प्रभारी छात्रावास अधीक्षक, पोट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास मरवाही को भविष्य में उक्त कृत्य की पुनरावृत्ति नहीं हो, की चेतावनी देते हुए एक वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोका गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed