{"_id":"683bc99f7f89f0d4c5077003","slug":"due-to-heavy-rains-the-main-road-of-the-village-got-damaged-and-traffic-was-affected-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur–Ramanujganj: मूसलाधार बारिश के बाद तालाब बनी सड़कें, इस गांव की मुख्य सड़क बही; आवगमन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur–Ramanujganj: मूसलाधार बारिश के बाद तालाब बनी सड़कें, इस गांव की मुख्य सड़क बही; आवगमन प्रभावित
Sun, 01 Jun 2025 09:01 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर-रामानुजगंज
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 01 Jun 2025 09:01 AM IST
सार
बलरामपुर रामानुजगंज विकासखंड मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम केवली में शनिवार के सुबह केवली मुख्य मार्ग मूसलाधार बारिश के बाद बह गया।
विज्ञापन
भारी बारिश के बाद बही गांव की सड़क
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलरामपुर रामानुजगंज विकासखंड मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम केवली में शनिवार के सुबह केवली मुख्य मार्ग मूसलाधार बारिश के बाद बह गया। जिससे गांव के करीब 1000 लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। सड़क बहने के दूसरे दिन के बाद भी आवागमन सुचारू रूप से जारी रखने के लिए सड़क को दुरुस्त नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, ग्राम केवली को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली मुख्य ग्रामीण सड़क शनिवार के सुबह मूसलाधार बारिश के बाद बह गई थी, जिसे गांव का आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामवासी करीब 5 किलोमीटर घूम कर मुख्य सड़क तक जा रहे हैं। सड़क बहने के 24 घंटे बाद भी उसे दुरुस्त करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत के उप सरपंच दिलीप गुप्ता ने बताया कि भारी बारिश के चलते ग्राम केवली की मुख्य ग्रामीण सड़क बह गई थी। जिसे अब तक दुरुस्त नहीं किया जा सक है। उन्होंने बताया कि पहले भी ऐसी स्थिति निर्मित हुई थी। सड़क को तत्काल दुरुस्त करने की आवश्यकता है ताकि आवगमन सुचारू रूप से हो सके।
विज्ञापन