{"_id":"59a533a24f1c1b0e278b456e","slug":"due-to-heavy-rainfall-in-sukma-situations-are-like-flood","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुकमा में लगातार तेज बारिश, कई इलाकों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुकमा में लगातार तेज बारिश, कई इलाकों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Tue, 29 Aug 2017 02:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार तेज बारिश के कारण छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कई नदी और नाले उफान पर हैं। जिस कारण निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। गौरतलब है कि जिले में बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है।
विज्ञापन
पढ़ें: 'माउंटेन मैन' जैसी है इस शख्स की कहानी
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शबरी नदी भी उफान पर है, जिस कारण लोगों को आने जाने में भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बाढ़ के हालात में लोगों की लापरवाही को देखते हुए प्रशासन ने स्थिति का जायजा लेने और कोई व्यक्ति वाहन के साथ पुल पार करने का प्रयास न करे इसके लिए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन
लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के कई गांव का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है। वहीं कई मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गए हैं।