{"_id":"596cdbe64f1c1b8c5c8b466a","slug":"due-to-fluoride-water-36-people-die-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ः फ्लोराइड युक्त पानी बना 36 मौतों की वजह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ः फ्लोराइड युक्त पानी बना 36 मौतों की वजह
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
Updated Mon, 17 Jul 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
fluoride water
- फोटो : file photo
राज्य में लगातार हो रही मौतों की वजह फ्लोराइड युक्त पानी सामने आया है। मामला गरियाबंद के सुपेबेड़ा गांव का है।मौतों की यह वजह इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने जांच कर बताया है। यह रिपोर्ट उसने जबलपुर स्वास्थ्य विभाग को दी है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में होने वाली मौतों की मुख्य वजह फ्लोराइड युक्त पानी को बताया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इसके सैंपल जांच टीम दो महीने पहले ले गई थी। नतीजे सामने आने के बाद आईसीएमआर ने इसके दायरे में आने वाले अन्य गांवों का भी सर्वे कराए जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन