{"_id":"684c4c8d67a1a511d70c6ba2","slug":"drunken-youth-locked-himself-in-his-car-and-blocked-the-road-in-pendra-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: पेंड्रा में शराबी युवक ने कार में बंद होकर लगाया जाम, पुलिस ने तोड़ा कार का शीशा; ले गई थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: पेंड्रा में शराबी युवक ने कार में बंद होकर लगाया जाम, पुलिस ने तोड़ा कार का शीशा; ले गई थाने
Fri, 13 Jun 2025 10:39 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 13 Jun 2025 10:39 PM IST
सार
पेंड्रा के दुर्गा चौक पर शराबी लैब टेक्नीशियन ने कार में बंद होकर जाम लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शीशा तोड़कर उसे बाहर निकाला और थाने ले गई।
विज्ञापन
नशे में धुत शख्स ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेंड्रा के व्यस्त दुर्गा चौक (पुराना बस स्टैंड) इलाके में गुरुवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक शराबी युवक ने अपनी कार को मुख्य मार्ग पर रोककर अंदर से लॉक कर लिया और सो गया। इससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास के बाद भी जब युवक ने दरवाजा नहीं खोला तो कार का शीशा तोड़कर उसे बाहर निकाला।
युवक की पहचान निमधा गांव निवासी हरिशंकर कौशिक के रूप में हुई, जो बस्ती बगरा के शासकीय अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत है। शराब के नशे में धुत हरिशंकर को पुलिस ने ऑटो से थाने भेजा और कार को भी थाने ले जाया गया। जाम की स्थिति को नियंत्रित कर यातायात सामान्य करने के बाद पेंड्रा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस युवक के खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने और सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने जैसे आरोपों के तहत कार्रवाई कर रही है। आगे की जांच जारी है।