{"_id":"65eeec7b4da1280f7f0351fb","slug":"drunken-youth-created-ruckus-by-climbing-on-top-of-hut-in-korba-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"korba: झोपड़ी के ऊपर चढ़कर शराबी युवक ने मचाया तांडव, आधा घंटे तक करता रहा उछल-कूद, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
korba: झोपड़ी के ऊपर चढ़कर शराबी युवक ने मचाया तांडव, आधा घंटे तक करता रहा उछल-कूद, पुलिस ने दबोचा
Mon, 11 Mar 2024 05:32 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 11 Mar 2024 05:32 PM IST
सार
कोरबा जिले में एक शराबी युवक ने घर पर चढ़कर तांडव मचाया। युवक की हरकत की देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
शराबी युवक ने मचाया तांडव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा में एक शराबी युवक की करतूत सामने आई है। यहां एक शराबी दीवार के सहारे ऊपर चढ़कर लगभग आधा दर्जन घरों के ऊपर तांडव मचाता रहा। युवक की हरकत देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस टीम ने घंटों मशक्कत की। युवक की करतूत से पूरी बस्ती परेशान रही। इसके बाद पुलिस ने युवक को नीचे उतारा और सिविल लाइन थाना लेकर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की कहना है कि एक झोपड़ी नमक घर के ऊपर युवक चढ़ा। इसके बाद और भी जुड़े घरों के ऊपर अचानक दौड़ लगाने लगा। इस दौरान झोपड़ी नुमा घर का आधा छज्जा भरभरा कर नीचे गिर गया, लेकिन युवक नीचे नहीं गिरा। आवाज सुनकर बस्ती के लोग घर के बाहर निकले तो देखा कि शराब के नशे में धुत युवक एक के बाद एक घरों पर उछल कूद मचाता रहा। युवक की हरकत देख आसपास के लोग बाहर निकल आए और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस काफी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा और अपने साथ थाने ले गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मकान के ऊपर हाईटेंशन तार गया हुआ है। चपेट में आने से बड़ी घटना हो सकती थी। पुलिस ने किसी तरह नीचे उतरा, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इस घटना लगभग आधा दर्जन मकान मालिकों को नुकसान हुआ है। लोगों की शिकायत पर शराबी युवक खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई कर रही है। कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को किसी तरह नीचे उतारा। युवक शराब के नशे में था, उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।