नशेड़ी पति की क्रूरता: मायके जाने की जिद पर पत्नी और मासूम बच्चे पर कुल्हाड़ी से वार, बच्चे की मौत, पत्नी गंभीर
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले स्थित भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंद्रपुर में मायके जाने की ज़िद को लेकर हुए विवाद में नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी और मासूम बच्चे पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर जान से मारने की कोशिश की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले स्थित भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंद्रपुर में मायके जाने की ज़िद को लेकर हुए विवाद में नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी और मासूम बच्चे पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर जान से मारने की कोशिश की थी। जिसमें बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी युवक शिवराम टोप्पो का पत्नी ओमिता टोप्पो के साथ पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। पत्नी बार-बार मायके जाने की ज़िद कर रही थी। जिससे युवक तनाव में था। बीती रात आरोपी नशे में धुत्त होकर घर पहुंचा था। जिसके बाद पुरानी बातों को लेकर पत्नी व पति के बीच फिर विवाद शुरू हो गया। जो देर रात तक चलता रहा। वहीं आज सोमवार की सुबह पांच बजे दोनों के बीच बहस ने उग्र रूप ले लिया और गुस्से में आकर नशेड़ी पति ने घर में रखे कुल्हाड़ी से पत्नी पर हमला कर दिया।
पत्नी पर हमले के दौरान उसका दुधमुंहा बच्चा भी उसकी चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गई। शोरशराबा सुन आसपास के लोग वहां इकठ्ठा होने लगे। तभी मौका देख नशेड़ी पति फरार हो गया।
इसी बीच घटना की सूचना पुलिस को मिली सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गम्भीर रूप से घायल पत्नी को प्राथमिक उपचार उपरांत मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार जारी है। वही घटना को अंजाम देकर फरार आरोपी को पुलिस ने सूरजपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया है।