फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Drug network with Pakistan connection busted Mastermind who ordered heroin through drones arrested from Punjab

पाकिस्तान कनेक्शन वाला ड्रग नेटवर्क धराशायी: ड्रोन से हेरोइन मंगाने वाला मास्टरमाइंड पंजाब से गिरफ्तार

Fri, 29 Aug 2025 11:13 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 29 Aug 2025 11:13 AM IST
सार

पंजाब से गिरफ्तार कवलजीत सिंह उर्फ पिंदर को पुलिस कड़ी सुरक्षा में रायपुर लेकर आई है। पिंदर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन और अन्य नशीले पदार्थ मंगवाकर विभिन्न राज्यों में सप्लाई करने वाले रैकेट का मुख्य सरगना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Drug network with Pakistan connection busted Mastermind who ordered heroin through drones arrested from Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

रायपुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले ड्रग माफिया नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है। पंजाब से गिरफ्तार कवलजीत सिंह उर्फ पिंदर को पुलिस कड़ी सुरक्षा में रायपुर लेकर आई है। पिंदर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन और अन्य नशीले पदार्थ मंगवाकर विभिन्न राज्यों में सप्लाई करने वाले रैकेट का मुख्य सरगना बताया जा रहा है।

इससे पहले इसी गैंग से जुड़े उसके साथी लवजीत सिंह उर्फ बंटी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी थी। पिंदर की गिरफ्तारी को इस पूरे नेटवर्क को उजागर करने की बड़ी कड़ी माना जा रहा है।

विज्ञापन

ड्रोन से आती थी हेरोइन
जांच में पता चला है कि पिंदर का गिरोह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिये हेरोइन (चिट्टा) और अन्य मादक पदार्थ भारत में मंगाता था। इसके बाद उसका लोकल नेटवर्क इन्हें रायपुर समेत विभिन्न शहरों तक पहुंचाता था। पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े एक थर्ड जेंडर समेत आधा दर्जन आरोपितों को पहले ही पकड़ लिया है। बताया जाता है कि यही आरोपी रायपुर के बार, क्लब और होटलों में ड्रग की सप्लाई करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई राज्यों में फैला नेटवर्क
पुलिस सूत्रों का कहना है कि पिंदर सिर्फ रायपुर तक सीमित नहीं था। उसका नेटवर्क पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र जैसे कई राज्यों में फैला हुआ है। लवजीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को ऐसे सुराग मिले, जिन्होंने पिंदर तक पहुंचने का रास्ता खोल दिया। इसी कड़ी में राजनांदगांव निवासी सुवित श्रीवास्तव, गोंदिया का अनिकेत मालधरे, टाटीबंध का मुकेश सिंह और जुनैद उर्फ शेख चिला भी पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

मुंबई कनेक्शन की तलाश
रायपुर पुलिस अब नेटवर्क के बाकी तार जोड़ने की कोशिश कर रही है। जांच में सामने आया है कि इस रैकेट से मुंबई की एक फैशन डिजाइनर युवती भी जुड़ी हुई है। वह मुंबई और अन्य महानगरों में सप्लाई चैन संभालती थी। साथी तस्करों की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही उसने मोबाइल बंद कर दिया और फरार हो गई। पुलिस का मानना है कि उसके पकड़े जाने के बाद इस ड्रग नेटवर्क की राजधानी मुंबई और अन्य बड़े शहरों में गहरी जड़ें उजागर हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed