{"_id":"657bfe22d3f72d90940c1ca3","slug":"drug-addicts-set-fire-to-car-who-parked-outside-house-in-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: घर के बाहर खड़ी कार को नशेड़ियों ने फूंका, मालिक ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: घर के बाहर खड़ी कार को नशेड़ियों ने फूंका, मालिक ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
Fri, 15 Dec 2023 01:40 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 15 Dec 2023 01:40 PM IST
सार
कोरबा जिले में दो नशेड़ियों एक कार में आग लगी दी। आग लगने से कार बुरी तरह से जल गई। दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
कोरबा में कार में लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गजरा बस्ती में घर के बाहर खड़ी एक कार को दो नशेड़ियों ने आग के हवाले कर दिया। आग लगने के बाद इंजन में हुए धमाके की आवाज सुनकर कार मालिक घर से बाहर निकला, जिसे देखकर दोनों नशेड़ी भागने लगे। लोगों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आगजनी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं, आग लगने से कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से जल गया है।
विज्ञापन
वाहन मालिक सुरेश कुमार ने बताया कि गुरुवार रात को खाना खाने के बाद पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था। अचानक धमाके की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर बाहर निकला तो देखा कि कार में आग लगी हुई है और दो युवक बाइक से भाग रहे हैं। दोनों को किसी तरह दौड़कर पकड़ा। दोनों आरोपी नशे में थे। उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
बांकी मोंगरा थाना पुलिस ने बताया कि आगजनी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं, आग लगने के कारण कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से जल गया है। इस घटना को अंजाम देने की मुख्य वजह क्या रही है, इस बात का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन