फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   DRG jawan died after being shot by police in Jagdalpur

Chhattisgarh: सर्चिंग में निकली थी टीम, अचानक चली गोली, डीआरजी जवान की हुई मौत और एक घायल

Thu, 25 Apr 2024 12:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 25 Apr 2024 12:46 PM IST
सार

दंतेवाड़ा में पुलिस की बंदूक से गोली चलने से डीआरजी जवान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम गश्त पर निकली थी। इस दौरान यह हादसा हो गया।

विज्ञापन
DRG jawan died after being shot by police in Jagdalpur
नक्सली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दंतेवाड़ा जिले में पुलिस जवानों को सूचना मिली थी कि भारी संख्या में हथियाबंद नक्सली मीटिंग कर रहे हैं। सूचना के आधार पर दंतेवाड़ा जिले से एक टीम 24 अप्रैल की रात को निकली थी, लेकिन उसी टीम के एक जवान की बंदूक से गोली चलने के कारण एक डीआरजी जवान की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि दंतेवाड़ा-नारायणपुर के सीमावर्ती इलाके में नक्सल गश्त पर निकली सर्चिंग के दौरान दुर्घटनावश एक जवान के बंदूक से गोली चलने  से डीआरजी दंतेवाड़ा के एक जवान की मृत्यु हो गई, जबकि एक जवान घायल है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जिला दंतेवाड़ा थाना बारसूर क्षेत्र के अंतर्गत हांदावाडा, हितावड़ा क्षेत्र में बंदूकधारी नक्सलियों के मीटिंग के साथ ही भारी संख्या में नक्सलियों के जमा होने की सूचना पर 24 अप्रैल को दंतेवाड़ा एवं नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में डीआरजी एवं बस्तर फाइटर्स दंतेवाड़ा की संयुक्त टीम नक्सल गश्त सर्चिंग अभियान में निकली थी।
विज्ञापन


24 अप्रैल की रात को नक्सल गश्त सर्चिंग के दौरान लगभग 11 बजे गलती से गोली चलने से डीआरजी दंतेवाड़ा के आरक्षक जोगराज कर्मा व आरक्षक परसूराम अलामी घायल हो गए। रेस्क्यू के दौरान घायल आरक्षक जोगराज कर्मा की शरीर से अधिक खून बह जाने से मृत्यु हो गई एवं घायल आरक्षक परसूराम अलामी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु एयरलिफ्ट कर रायपुर रवाना किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले को लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed