{"_id":"685e77bdec94efa5b80451b0","slug":"dr-vyas-appointed-director-of-international-institute-of-information-technology-in-raipur-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के डॉ. व्यास निदेशक नियुक्त, राजभवन सचिवालय से आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के डॉ. व्यास निदेशक नियुक्त, राजभवन सचिवालय से आदेश जारी
Fri, 27 Jun 2025 04:21 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 27 Jun 2025 04:21 PM IST
सार
राज्यपाल और कुलाधिपति रमेन डेका की ओर से प्रोफेसर डॉ. ओम प्रकाश व्यास को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) नवा रायपुर अटल नगर, जिला रायपुर छत्तीसगढ़ का निदेशक नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
राज्यपाल और कुलाधिपति रमेन डेका
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल और कुलाधिपति रमेन डेका की ओर से प्रोफेसर डॉ. ओम प्रकाश व्यास को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) नवा रायपुर अटल नगर, जिला रायपुर छत्तीसगढ़ का निदेशक नियुक्त किया गया है।
राज्यपाल द्वारा उनकी नियुक्ति अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) विश्वविद्यालय अधिनियम, 2013 (संशोधन अधिनियम, 2014 एवं 2015) की धारा 20(2) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है। डॉ. व्यास का कार्यकाल, परिलब्धियां तथा सेवा शर्ते विश्वविद्यालय अधिनियम एवं परिनियम में निहित प्रावधान अनुसार होगी। इस संबंध में आज राजभवन सचिवालय से आदेश जारी किया गया है।
वर्तमान में प्रोफेसर डॉ. ओम प्रकाश व्यास, अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आई.आई.आई.टी.) प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) में डीन के पद पर कार्यरत हैं।