{"_id":"633acd4cf6f9b20b7c2884ab","slug":"double-murder-in-chhattisgarh-husband-wife-murdered-in-ambikapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh में डबल मर्डर: पति का घर में, पत्नी का 40 किमी दूर पेड़ पर लटका मिला अर्धनग्न शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh में डबल मर्डर: पति का घर में, पत्नी का 40 किमी दूर पेड़ पर लटका मिला अर्धनग्न शव
Mon, 03 Oct 2022 05:24 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 03 Oct 2022 05:24 PM IST
सार
करीब डेढ़ साल पहले भी उदयपुर के जंगल में एक शव मिला था। उसकी भी हत्या किए जाने की आशंका थी। वह मामला भी पुलिस अभी तक सुलझा नहीं सकी है। वह शव भी उर्मिला की लाश से करीब 100 मीटर दूर मिला है।
विज्ञापन
महिला की घर से 40 किमी दूर पेड़ से लटका हुआ शव मिला है।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रविवार देर रात पति-पत्नी की हत्या कर दी गई। अगले दिन सोमवार सुबह पति का शव घर में पड़ा मिला, जबकि पत्नी का वहां से 40 किमी दूर एक पेड़ पर लटका हुआ था। घर में ही दंपति का डेढ़ साल का बच्चा भी गंभीर हालत में मिला है। उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से रायपुर रेफर कर दिया गया है। हत्या का कारण और तरीका अभी तक स्पष्ट नहीं है। हालांकि सभी खून से लथपथ मिले हैं। मामला मणिपुर चौकी क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मां देखने पहुंची तो खून से लथपथ मिले बेटा-पोता
जानकारी के मुताबिक, थोर गांव निवासी आशाराम (25) अपनी पत्नी उर्वशी (23) और डेढ़ साल के बच्चे के साथ रहता था। घर के दूसरे हिस्से में उसके माता-पिता रहते हैं। बताया जा रहा है कि सुबह जब माता-पिता उठे तो बहुत देर तक घर में आशाराम का परिवार नहीं दिखाई दिया। इस पर मां देखने के लिए पहुंची तो कमरे के अंदर आशाराम और उसका डेढ़ साल का बेटा खून से लथपथ पड़े हुए थे। इस पर ग्रामीणों के साथ मिलकर परिजन अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने आशाराम को मृत घोषित कर दिया।

(जंगल में शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम।)
बहू को गायब देख तलाश शुरू की गई
घर में आशाराम और बच्चे के लहूलुहान हालत में मिलने व बहू के गायब होने से परिजनों सहित सभी को उस पर ही शक हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई और बहू उर्वशी की तलाश शुरू की गई। इस बीच सूचना मिली कि वहां से करीब 40 किमी दूर उदयपुर क्षेत्र के जंगल में एक महिला का शव पेड़ पर अर्धनग्न हालत में लटका हुआ मिला है। उसकी शिनाख्त कराई गई तो परिजनों ने उर्वशी के रूप में की। इसके बाद मामले की जांच दोनों थानों की पुलिस मिलकर कर रही हैं।
अवैध संबंधों में हत्या की आशंका
पुलिस को अवैध संबंधों में या रंजिश के चलते हत्या की आशंका है। हालांकि पुलिस को परिजनों पर भी संदेह है। पुलिस का कहना है कि हत्या के दौरान शोर भी हुआ होगा, ऐसे में परिजनों को इसका पता कैसे नहीं चला। फिलहाल मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि सिर पर वार कर हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद ही जांच की दिशा तय होगी।