{"_id":"6937fcdf3eb69f8628048e53","slug":"domestic-discord-took-life-wife-set-husband-on-fire-in-raipur-died-during-treatment-know-the-reason-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह ने ली जान: रायपुर में पत्नी ने पति को आग के हवाले किया, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू कलह ने ली जान: रायपुर में पत्नी ने पति को आग के हवाले किया, इलाज के दौरान मौत
Tue, 09 Dec 2025 04:13 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 09 Dec 2025 04:13 PM IST
सार
रायपुर की डीडी नगर थाना सीमा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी ने पति पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायपुर की डीडी नगर थाना सीमा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी ने पति पर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया। यह घटना 8 दिसंबर की रात उस समय हुई जब दंपत्ति के बीच घरेलू विवाद अचानक बढ़ गया। आग से बुरी तरह झुलसे व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय अरुण पटवा देर रात अपनी भतीजी की शादी से घर लौटा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया। कहा जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर पत्नी ने पेट्रोल उठाकर अरुण पर उड़ेल दिया और माचिस जला दी। आग लगते ही वह घर का दरवाजा बाहर से बंद कर वहां से चली गई। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी। अरुण 70 प्रतिशत झुलस चुका था। उसे एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवार वालों का कहना है कि अरुण और उसकी पत्नी की शादी करीब 22 साल पहले हुई थी और लंबे समय से दोनों के रिश्तों में तनाव चला आ रहा था। दंपत्ति की कोई संतान नहीं है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि महिला पहले भी आत्महत्या की धमकी देकर घर वालों पर दबाव बनाती रही थी।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।