{"_id":"64cbb707ec6a81013d000c17","slug":"doctors-of-mekaj-started-selling-tea-by-setting-up-mbbs-tea-stall-for-their-demands-in-jagdalpur-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MBBS Tea Stall : मेकाज के डॉक्टरों ने अस्पताल के सामने बेचनी शुरू की चाय, मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MBBS Tea Stall : मेकाज के डॉक्टरों ने अस्पताल के सामने बेचनी शुरू की चाय, मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे हड़ताल
Thu, 03 Aug 2023 07:52 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 03 Aug 2023 07:52 PM IST
सार
मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के डॉक्टरों ने अपनी मांगो को लेकर 'एमबीबीएस चाय स्टॉल' लगाकर चाय बेचनी शुरू कर दी। इससे पहले भी डॉक्टरों के द्वारा अपने हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज डिमरापाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के डॉक्टरों ने गुरुवार को कॉलेज के सामने अपनी मांगो को लेकर 'एमबीबीएस चाय स्टॉल' लगाकर चाय बेचनी शुरू कर दी। इन डॉक्टरों का कहना है कि उनकी मांगे पूरी नहीं होने के कारण यह फैसला लिया गया है। इससे पहले भी डॉक्टरों के द्वारा अपने हाथों में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं।
विज्ञापन
जगदलपुर जीएमसी अध्यक्ष ए प्रशांत ने बताया कि जनवरी माह में मेकाज में तैनात पीजी, पीजी बांडेड डॉक्टर, पोस्ट एमबीबीएस बांडेड डॉक्टर और इंटर्न ने वेतन वृद्धि को लेकर 5 दिनों तक हड़ताल की थी। इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री की ओर से आश्वासन मिला था, लेकिन आश्वासन के बाद भी मांगे नहीं हुई। इसलिए एक बार फिर से डॉक्टरों ने चाय का स्टॉल लगाकर प्रदर्शन शुरू किया है। डॉक्टरों का कहना है कि अब भी मांग पूरी नहीं होती है तो रायपुर में बैठे डॉक्टरों की रणनीति के आधार पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी चर्चा जारी है।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री के नाम पहले भी ज्ञापन भेजे जाने की बात कही है। सरकारी तंत्र के इस अनदेखी ने डॉक्टरों को काफी हतोत्साहित किया है, जिसके चलते अब डॉक्टर चाय स्टॉल लगाकर हॉस्पिटल में चाय बेचेंगे।
विज्ञापन