{"_id":"636bb427cb83f775f242d395","slug":"doctor-beat-up-woman-patient-in-chhattisgarh-korba-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: जिला अस्पताल में इलाज कराने आई महिला को डॉक्टर ने पीटा, गाल पर मारे थप्पड़, बाल नोचे, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: जिला अस्पताल में इलाज कराने आई महिला को डॉक्टर ने पीटा, गाल पर मारे थप्पड़, बाल नोचे, वीडियो वायरल
Thu, 10 Nov 2022 10:30 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 10 Nov 2022 10:30 AM IST
सार
मरीज सुखमती के बेटे श्याम कुमार ने बताया कि मां की देर रात तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए पहले संजीवनी एंबुलेंस 108 और फिर डायल-112 पर कॉल किया। मां को अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के नाम पर डॉक्टर मां से मारपीट कर रहा था।
विज्ञापन
इलाज के नाम पर जिला अस्पताल में महिला मरीज की पिटाई करता डॉक्टर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला अस्पताल (मेडिकल कॉलेज और अस्पताल) में नशे में धुत एक डॉक्टर ने महिला मरीज की पिटाई कर दी। ड्यूटी पर तैनात आरोपी डॉक्टर ने महिला के गाल पर थप्पड़ ही थप्पड़ मारे और उसके बाल नोचे। महिला तबीयत बिगड़ने पर अपने बेटे के साथ अस्पताल पहुंची थी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉक्टर को नोटिस जारी किया गया है। हालांकि अभी तक आरोपी डॉक्टर का नाम सामने नहीं आ सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गेरवानी गांव निवासी सुखमती की मंगलवार देर रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ने पर वह अपने बेटे श्याम कुमार के साथ मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची थी। आरोप है कि इस दौरान कैजुअल्टी ड्यूटी पर मौजूद एक डॉक्टर ने सुखमती को स्ट्रेचर पर लिटाया और फिर थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। आरोपी डॉक्टर ने महिला के गाल पर कई थप्पड़ा मारे और बाल भी नोचे। इस दौरान उसके बेटे ने आपत्ति जताई तो डॉक्टर ने उसे चुप करा दिया।
विज्ञापन
इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद जिला अस्पताल प्रबंधन भी हरकत में आ गया। इसके बाद आरोपी डॉक्टर की पहचान की गई। कॉलेज अस्पताल के डीन डॉ अविनाश मेश्राम ने बताया कि शुरुआती तौर पर डॉक्टर को नोटिस दिया गया है। मामला काफी गंभीर है। डॉक्टर का पक्ष आने के बाद इस मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी। दोषी डॉक्टर को बख्शा नहीं जाएगा। बताया जा रहा है कि अस्पताल में पहले भी ऐसा मामला आ चुका है।
मरीज सुखमती के बेटे श्याम कुमार ने बताया कि मां की देर रात तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए पहले संजीवनी एंबुलेंस 108 और फिर डायल-112 पर कॉल किया। उनके आने में समय लग रहा था और मां की तबीयत बिगड़ती जा रही थी। यह देखकर गांव में ही रहने वाले एक व्यक्ति के ऑटो को किराये पर बुक किया और मां को अस्पताल पहुंचे। वहां इलाज के नाम पर डॉक्टर उसके सामने ही मां से मारपीट कर रहा था। विरोध करने पर उसने चुप रहने को कहा।