फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   DMF Governing Council meeting held in presence of MLAs and under the chairmanship of Collector in Sukma

Sukma: विधायकों की मौजूदगी और कलेक्टर की अध्यक्षता में डीएमएफ शासी परिषद की बैठक, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

Mon, 05 Aug 2024 08:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 05 Aug 2024 08:12 PM IST
सार

सुकमा कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में विधायक कोंटा कवासी लखमा और विधायक चित्रकोट विनायक गोयल की मौजूदगी एवं कलेक्टर हरिस एस. की अध्यक्षता में जिला खनिज संस्थान न्यास शासी परिषद की बैठक आयोजित की गई।

विज्ञापन
DMF Governing Council meeting held in presence of MLAs and under the chairmanship of Collector in Sukma
डीएमएफ शासी परिषद की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुकमा कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में विधायक कोंटा कवासी लखमा और विधायक चित्रकोट विनायक गोयल की मौजूदगी एवं कलेक्टर हरिस एस. की अध्यक्षता में जिला खनिज संस्थान न्यास शासी परिषद की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) अंतर्गत शासी परिषद की वार्षिक कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक में डीएमएफ अंतर्गत विभिन्न एजेण्डाओं पर चर्चा उपरांत विधायक चित्रकोट विनायक गोयल ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अधोसंरचना सहित जनहितैषी कार्यों को प्रस्ताव में प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि हम सभी जनप्रतिनिधि जनता से जुड़े हुए हैं और जनता की सेवा हम सभी के लिए प्राथमिकता है। 

विज्ञापन


डीएमएफ के अंतर्गत जिले में कार्य कराए जाएंगे उसमें गुणवत्ता का ध्यान जरूर रखें। उन्होंने प्रगतिरत कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने को कहा।  
कोंटा विधायक कवासी लखमा ने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के मध्य बेहतर तालमेल हो ताकि जिले का सर्वांगीण विकास हो सके। उन्होंने नियद नेल्लानार योजना क्षेत्रों में मूलभूत कार्यों को प्राथमिकता से करवाने की बात रखी। 
विज्ञापन


बैठक में कलेक्टर हरिस एस. ने विभागों और जनप्रतिनिधियों से प्राप्त विकास कार्यों के प्रस्तावों पर चर्चा की और कहा कि जिले के विकास से संबंधित प्रस्तावों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही अधोसंरचना सहित अन्य विकास कार्यों को गति मिलने और क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निराकरण की बात कही। कलेक्टर ने बताया कि जिले में वर्ष 2016-17 से लेकर 2023-24 तक स्वीकृत 1245 कार्यों में से 1047 कार्य पूर्ण हो गए हैं, जबकि 172 कार्य प्रगति पर है। बैठक में वर्ष 2023-24 के लिए नवीन कार्यों की विस्तृत जानकारी से परिषद को अवगत कराया। उन्होंने जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने स्कूल भवन, आंगनबाड़ी भवन के जीर्णोद्धार, प्रतिभावान विद्यार्थियों को नीट-जेईई सहित पीएससी की कोचिंग व्यवस्था सहित महत्वपूर्ण आवश्यकताओं के आधार पर विभागों द्वारा मंगाये गये प्रस्तावों के संबंध में बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्तावों और कार्ययोजना पर हुई चर्चा 
जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन ने आंगनबाड़ी भवन निर्माण, आश्रम-छात्रावास भवन के मरम्मत सहित विभिन्न निर्माण कार्यों और जिला खनिज संस्थान न्यास से जुड़ी जानकारी के साथ वित्तीय वर्ष 2024-25 के कार्ययोजना के अनुमोदन तथा गतिविधियों की जानकारी दी। जिसमें डीएमएफ अंतर्गत किस्टारम, सिलगेर, जगरगुण्डा तथा सुकमा में बैंक अधोसंरचना विकास, जगरगुण्डा तथा किस्टारम में एनआरसी का संचालन, नियद नेल्लानार क्षेत्र अंतर्गत चिन्हांकित ग्रामों में सोलर हाईमास्क लाईट स्थापना,  जिले में 67 नवीन आंगनबाड़ी भवन स्वीकृति,पर्यटन स्थलों के विकास कार्य सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्य प्रस्ताव में शामिल किए गए हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed