फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   DJ banned during Ganesh immersion in Raipur, police on alert

Raipur News: रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारियां तेज, प्रशासन ने कसी कमर, डीजे पर रोक, पुलिस चौकस

Wed, 03 Sep 2025 12:26 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 03 Sep 2025 12:26 PM IST
सार

रायपुर में गणेश विसर्जन और झांकी जुलूस को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। 8 सितंबर को होने वाले विसर्जन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने विशेष रणनीति तैयार की है।

विज्ञापन
DJ banned during Ganesh immersion in Raipur, police on alert
रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारियां तेज, प्रशासन ने कसी कमर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

रायपुर में गणेश विसर्जन और झांकी जुलूस को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। 8 सितंबर को होने वाले विसर्जन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने विशेष रणनीति तैयार की है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट के रेडक्रॉस सभागार में झांकी समितियों के साथ अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता एडीएम उमाशंकर बंदे और एएसपी लखन पटले ने की।

बैठक में एडीएम उमाशंकर बंदे ने कहा कि सभी समितियों को न्यायालय और शासन के निर्देशों का पालन करना होगा। झांकियां केवल तय समय और निर्धारित मार्ग से ही निकाली जाएंगी। अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं होगी। एएसपी लखन पटले ने आयोजकों को अनुशासन बनाए रखने और नशा सेवन से दूर रहने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने साफ किया कि झांकी के दौरान डीजे का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और केवल पारंपरिक वाद्य यंत्रों की अनुमति होगी।

विज्ञापन

पुलिस ने सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल तैनात करने का निर्णय लिया है। जुलूस मार्ग पर जगह-जगह जवान निगरानी रखेंगे। हुड़दंग मचाने वालों और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन ने नागरिकों और झांकी समितियों से अपील की है कि परंपराओं और मर्यादाओं का पालन करते हुए गणेश विसर्जन को शांति और भक्ति के साथ सम्पन्न कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed