Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Diwali 2026: Gold and silver prices in Raipur, Gold becomes cheaper for Diwali

दिवाली 2026: दीपावली में सोना हुआ सस्ता, चांदी भी लुढ़की, रायपुर के सदर बाजार में आई रौनक, बढ़ी खरीदारी

Thu, 05 Nov 2026 09:02 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Thu, 05 Nov 2026 09:02 AM IST
सार

त्योहारी सीजन से पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोने-चांदी के दाम कम हुए हैं। जहां सोना सस्ता हुआ है। वहीं चांदी भी लुढ़की है। राजधानी के सराफा मॉर्केट यानी सदर बाजार में सोना अब डेढ़ लाख से नीचे मिल रहा है।

विज्ञापन
Diwali 2026: Gold and silver prices in Raipur, Gold becomes cheaper for Diwali
सदर बाजार में सोने की खरीदारी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

त्योहारी सीजन से पहले छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोने-चांदी के दाम कम हुए हैं। जहां सोना सस्ता हुआ है। वहीं चांदी भी लुढ़की है। राजधानी के सराफा मॉर्केट यानी सदर बाजार में सोना अब डेढ़ लाख से नीचे मिल रहा है।

विज्ञापन



सितंबर के मुकाबले सोना 7,700 रुपए सस्ता हुआ है। 24 कैरेट सोने का भाव 1,46,692 प्रति 10 ग्राम बताया जा रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,34,370 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 1,10,019 प्रति 10 ग्राम है। 20 कैरेट सोना 1,25,600 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं चांदी का भाव 1,93,102 प्रति किलोग्राम है। कीमतों में कमी आने से सदर बाजार में खरीदारी बढ़ गई है। इससे ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन



चांदी के गहनों और बर्तनों की मांग बढ़ी
चांदी की कीमतों में 24,500 रुपए प्रति किलो की बड़ी गिरावट देखी जा रही है। जहां 21 सितंबर को चांदी का भाव 2,41,200 रुपए प्रति किलोग्राम था। वहीं अब वर्तमान में चांदी की कीमत घटकर 216,700 रुपए प्रति किलो रह गई है। कीमतें घटने से अब लोगों की पहुंच में है। त्योहारी सीजन में चांदी के गहनों और बर्तनों की मांग बढ़ गई है। दुकानदार ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के ऑफर दे रहे हैं। सोने की एडवांस बुकिंग और मेकिंग चार्ज में छूट दी जा रही है। शादी और त्योहार के लिए आभूषण खरीदने वाले ग्राहक बाजार पहुंच रहे हैं। कीमते और घटेंगी या बढ़ेंगी इस संबंध में कुछ कहा नहीं जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन



उतार-चढ़ाव के पीछे क्या है वजह?
सराफा से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि कीमतों में उतार-चढ़ाव के पीछे कई अंतरराष्ट्रीय कारण जिम्मेदार हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी महंगाई के आंकड़े काफी अहम रहे। महंगाई उम्मीद से ज्यादा रहने पर ब्याज दरें बढ़ने की आशंका थी। इससे डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में मजबूती आई है। सोने में निवेश की मांग घटने से कीमतों पर दबाव बन गया। इन वैश्विक कारणों का असर रायपुर के स्थानीय बाजार पर भी पड़ा है।


इनका कहना है
रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि बाजार में इस समय हर तरह के लोग आ रहे हैं, जिसमें निवेशक और ज्वेलरी खरीदने वाले दोनों शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिनों लगातार भाव बढ़ रहे थे। बुधवार को सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली, जिसका फायदा निवेशकों को मिल रहा है। 


सराफा कारोबार से जुड़े व्यापारी मोहित जैन ने बताया कि सोने-चांदी के भाव कम होने से ग्राहकों को राहत मिली है। इस वजह से रायपुर के सदर-बाजार में रौनक है। त्योहारी सीजन में कीमतों का गिरना कारोबारियों के लिए अच्छी खबर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed