फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Divisional Forest Officer suspended in case of irregularities in distribution of tendu leaf incentive amount i

CG: सुकमा में तेंदुपत्ता प्रोत्साहन राशि वितरण में अनियमितता, वनमंडलाधिकारी निलंबित; 11 समितियों पर कार्रवाई

Sun, 04 May 2025 09:08 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 04 May 2025 09:08 PM IST
सार

सुकमा में तेंदुपत्ता प्रोत्साहन राशि वितरण में अनियमितता का मामला सामने आया है। मामले में वनमंडलाधिकारी को निलंबित कर गिरफ्तार किया गया है। वहीं, 11 समितियों के प्रबंधक हटाए गए।

विज्ञापन
Divisional Forest Officer suspended in case of irregularities in distribution of tendu leaf incentive amount i
निलंबित

विस्तार

सुकमा जिले में तेंदुपत्ता संग्राहकों को प्रोत्साहन पारिश्रमिक वितरण में गंभीर अनियमितताओं के चलते शासन ने कठोर कार्रवाई की है। जिला वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) को निलंबित कर दिया गया है और एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही, 11 प्राथमिक वनोपज समितियों के प्रबंधकों को कार्यमुक्त कर उनके संचालक मंडलों को भंग कर दिया गया है। संबंधित नोडल अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन


7.85 करोड़ रुपये का भुगतान बाकी
जिला यूनियन सुकमा के तहत सीजन 2021 में 31,356 संग्राहकों को 4.53 करोड़ रुपये और सीजन 2022 में 18,918 संग्राहकों को 3.32 करोड़ रुपये प्रोत्साहन राशि दी जानी थी। इसमें से 2021 के 10,131 संग्राहकों को 1.38 करोड़ और 2022 के 5,739 संग्राहकों को 74 लाख रुपये उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किए गए। 
विज्ञापन


भुगतान की अनुमति दी गई थी
शेष संग्राहकों के बैंक खाते उपलब्ध न होने पर कलेक्टर सुकमा की अनुशंसा के आधार पर नकद भुगतान की अनुमति दी गई थी। जिला यूनियन को यह राशि हस्तांतरित की गई, लेकिन 11 समितियों—सुकमा, फूलबगड़ी, दुब्बाटोटा, जगरगुण्डा, मिचीगुड़ा, बोड़केल, कोंटा, जग्गावरम, गोलापल्ली, किस्टाराम और पालाचलमा ने राशि का वितरण नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे की कार्रवाई
वर्तमान में इन समितियों में प्रोत्साहन राशि न प्राप्त करने वाले संग्राहकों की संख्या की गणना की जा रही है। स्थिति स्पष्ट होने पर पात्र संग्राहकों को भुगतान किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed