फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Divisional Commissioner honored two-wheeler drivers using helmets in Jagdalpur

CG: हेलमेट का उपयोग करने वाले दोपहिया वाहन चालकों का संभागायुक्त ने किया सम्मानित, भेंट किया श्रीफल और गुलाब

Wed, 15 Jan 2025 09:12 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Wed, 15 Jan 2025 09:12 PM IST
सार

जगदलपुर में कमिश्नर डोमन सिंह के नेतृत्व में कमिश्नर कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग में अन्य अधिकारियों के साथ ट्रैफिक नियमों का पालन कर हेलमेट का उपयोग करने वाले दोपहिया वाहन चालकों का सम्मान किया गया।

विज्ञापन
Divisional Commissioner honored two-wheeler drivers using helmets in Jagdalpur
दोपहिया वाहन चालकों का सम्मान किया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमिश्नर डोमन सिंह के नेतृत्व में कमिश्नर कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग में अन्य अधिकारियों के साथ ट्रैफिक नियमों का पालन कर हेलमेट का उपयोग करने वाले दोपहिया वाहन चालकों का सम्मान किया गया। कमिश्नर कार्यालय के सामने मेन रोड से गुजर रहे ऐसे राहगीर, जिन्होंने हेलमेट लगा रखा था उनको सिलसिलेवार सम्मानपूर्वक रोका गया। असमंजस में पड़े राहगीरों को पहले तो कुछ समझ में नहीं आया, फिर उन्हें गुलाब का फूल, शॉल और श्रीफल भेंट किया गया। 
विज्ञापन


उनकी जिज्ञासा शांत करते हुए जानकारी दी गई कि उन्हें यह सम्मान बस्तर संभाग के सम्भागायुक्त द्वारा इसलिए किया गया, क्योंकि वे अपने जीवन के प्रति जागरूक और सजग नागरिक हैं। मानव जीवन की कीमत उन्हें पता है और अपने साथ-साथ अपने परिवार के प्रति चिंतित हैं। बाइक से नानगुर के समीप कायकागढ़ निवासी बेलर राम घरत को कमिश्नर श्री सिंह ने रूकवाने का आग्रह किया और मौके पर ही शॉल, श्रीफल और गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया। कमिश्नर ने बेलर राम से पूछा कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग कब से कर रहे हो। इस पर बेलर राम ने बताया कि वह लगभग दस साल से जब से बाइक चला रहे हैं तब से हेलमेट का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे बिना हेलमेट के कभी बाइक नहीं चलाते। 
विज्ञापन


कमिश्नर ने उनकी सराहना करते हुए औरों को भी प्रेरित करने की सलाह दी। इसी बीच परिवार के साथ वाहन पर जा रहे जगदलपुर धरमपुरा निवासी सत्यम जोशी ने भी हेलमेट का उपयोग करने  के लिए कमिश्नर ने शाल-श्रीफल भेंट किए और अन्य अधिकारियों ने पुष्प भेंट किए, इसके अलावा स्कूटी सवार महिला शहनवाज, भूमिका साहा और कुम्हारपारा निवासी मेहरुन्निशा को डिप्टी कमिश्नर माधुरी सोम ने शाल श्रीफल और गुलाब फूल भेंटकर सम्मानित किया। साथ ही अधिकारियों ने समझाइश दी कि वे अपने साथ-साथ अपने परिवार, पड़ोस, गांव, समाज और सभी लोगों को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित करें, भूमिका साहा ने अचानक इस प्रकार से सम्मानित करने के लिए आभार व्यक्त कर अन्य जनों को हेलमेट का उपयोग करने की अपील की। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर बीएस सिदार, आरटीओ अधिकारी डीसी बंजारे, तहसीलदार रूपेश मरकाम, कमिश्नर कार्यालय के स्टॉफ भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed