{"_id":"68823d1eb9d36718ce0486a8","slug":"diversion-bridges-washed-away-due-to-torrential-rains-in-gaurela-pendra-marwahi-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश का कहर: गौरेला पेंड्रा मरवाही में नदी-नाले उफान पर, तीन डायवर्सन पुल बहे; यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का कहर: गौरेला पेंड्रा मरवाही में नदी-नाले उफान पर, तीन डायवर्सन पुल बहे; यातायात बाधित
Thu, 24 Jul 2025 07:37 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 24 Jul 2025 07:37 PM IST
सार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। नेशनल हाइवे-45 के डायवर्सन पुल बहने और रेलवे अंडरब्रिज में जलभराव से यातायात बाधित हो गया। प्रशासन की लापरवाही से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
बारिश में बहा पुल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों के लिए भारी मुसीबत खड़ी कर दी है। भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। निर्माणाधीन नेशनल हाइवे-45 पर बने डायवर्सन पुल तीन जगहों पर बह गए हैं, जिसके चलते मध्य प्रदेश से अमरकंटक, डिंडोरी, और जबलपुर को जोड़ने वाला यह मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा, गौरेला से पतेराटोला जाने वाले रेलवे अंडरब्रिज में दो फुट पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों की मोटरसाइकिलें पानी में डूबने से बंद हो गईं।सेमरा से खोडरी जाने वाले मार्ग पर भदौरा गांव के पास बनी पुलिया के ऊपर से पानी बहने के कारण भी यातायात ठप हो गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन ने इस पुलिया का उचित निर्माण नहीं करवाया, जिससे हर बारिश में उन्हें परेशानी होती है। वहीं, नेशनल हाइवे 45 पर केवची गांव के पास कौवा नाला में दो डायवर्शन पुल और गौरखेड़ा गांव के पास एक अन्य डायवर्शन पुल बह जाने से जीपीएम जिले का मध्य प्रदेश और मुख्यालय से संपर्क कट गया है।
विज्ञापन
स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि उन्होंने तुरंत प्रशासन को सूचित किया, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी ठेका कंपनी और नेशनल हाइवे अथॉरिटी ने मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया। प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की जा रही है कि जल्द से जल्द मरम्मत कार्य शुरू किया जाए ताकि यातायात बहाल हो और लोगों की परेशानी कम हो।