{"_id":"680273627371d867b8020602","slug":"district-program-officer-suspended-for-negligence-in-departmental-schemes-in-balod-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्शन में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े: विभागीय योजनाओं में गंभीर लापरवाही बरतने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्शन में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े: विभागीय योजनाओं में गंभीर लापरवाही बरतने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी निलंबित
Fri, 18 Apr 2025 09:14 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 18 Apr 2025 09:14 PM IST
सार
महिला एवं बाल विकास विभाग ने बालोद जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी किशन टंडन क्रांति को कर्तव्यों में घोर लापरवाही और विभागीय योजनाओं के संचालन में गंभीर अनियमितता पर निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
एक्शन में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला एवं बाल विकास विभाग ने बालोद जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी किशन टंडन क्रांति को कर्तव्यों में घोर लापरवाही और विभागीय योजनाओं के संचालन में गंभीर अनियमितता पर निलंबित कर दिया है। विभाग ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया है।
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विगत 15 अप्रैल को बालोद दौरे के दौरान शासकीय योजनाओं एवं आमजनों की सुविधा को देखते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का निरीक्षण किया था, जिसमें कई खामियां उजागर हुईं। राजवाड़े के निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी टंडन जिला मुख्यालय से अनुपस्थित पाए गए, जबकि यह अपेक्षित था कि वह स्वयं मंत्री के दौरे के समय उपस्थित रहकर कार्यक्रमों की प्रगति प्रस्तुत करें।
Read More: सुकमा में 33 नक्सलियों के सरेंडर पर गृहमंत्री अमित शाह बोले- नक्सलियों का आत्मसमर्पण नीति पर बढ़ा विश्वास
निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र पाररास (इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 18/1) में फर्जी उपस्थिति दर्ज, पोषण ट्रैकर ऐप में अधूरी प्रविष्टियां, सखी वन स्टॉप सेंटर की निष्क्रियता और करकाभांठ केंद्र में गंदगी जैसे कई गंभीर मुद्दे सामने आए। साथ ही विभागीय बैठकों में नियमित अनुपस्थिति का आरोप भी टंडन पर है।
विज्ञापन
Read more: Raipur: बीएड प्रशिक्षित बर्खास्त सहायक शिक्षकों का आंदोलन खत्म; सीएम साय से मुलाकात के बाद बनी बात
इन सभी खामियों को देखकर मंत्री राजवाड़े ने समीक्षा बैठक में नाराज़गी जताते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। नतीजतन, किशन टंडन को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत निलंबित कर, निलंबन अवधि में महिला एवं बाल विकास विभाग बिलासपुर में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्हें इस दौरान जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।