फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   District level youth festival will be organized in all the development blocks of Raipur

CG News: रायपुर के सभी विकासखंड पर होगा जिला स्तर युवा उत्सव का आयोजन, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Thu, 05 Dec 2024 04:57 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 05 Dec 2024 04:57 PM IST
सार

विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आरंग, अभनपुर, तिल्दा, धरसींवा में किया जा रहा है, जिसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के 15 से 29 साल के युवा शामिल हो सकते हैं। 

विज्ञापन
District level youth festival will be organized in all the development blocks of Raipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से हर साल की तरह इस साल भी युवा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह छह दिसंबर से 10 दिसंबर तक होगा। जो सुबह 10 बजे से शुरू होगा। विकासखण्ड स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन आरंग, अभनपुर, तिल्दा, धरसींवा में किया जा रहा है, जिसमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के 15 से 29 साल के युवा शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन


युवा उत्सव में लोकनृत्य सामूहिक, लोकगीत सामूहिक, लोकर्नतय व्यक्तिगत, लोकगीत व्यक्तिगत, कहानी लेखन, चित्रकला, वक्तृत्व कला या तत्कालिक भाषण कविता, विज्ञान मेला, हस्तशिल्प, टेक्सटाईल, कृषि उत्पाद, तथा रोकबैंड भी इत्यादि विघा शामिल होंगे।  राक बैंड सिर्फ जिला और राज्य स्तर पर होगा। यह छह दिसम्बर को अभनपुर विकासखंड में दावड़ा इंटरनेशनल स्कूल  अभनुपर, धरसींवा में इन्द्रप्रस्थ स्टेडियम  परसतराई  आरंग में आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, तिल्दा मे मीडिल स्कूल ग्रांउड तुलसी नेवरा में होगा। 
विज्ञापन


विकासखण्ड स्तरीय स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकार जिला स्तरीय एवं जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकार और प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। पंजीयन के लिए दयानंद देवांगन- 9302160384, विकास यादव - 9584618747, छत्रधारी सोनकर- 9399277220, जयप्रकाश टण्डन- 9575619122, 87770668542. मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed