फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dispute between husband and wife over dish recharge in Chhattisgarh

Chhattisgarh: पति ने नहीं कराया ढाई सौ रुपए का डिश रिचार्ज तो पत्नी चली गई मायके, कहा- टीवी नहीं तो बीवी नहीं

Sat, 02 Jul 2022 07:07 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 02 Jul 2022 07:07 PM IST
सार

थाने पहुंची महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि उसे पति से तलाक चाहिए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डिश टीवी का रिचार्ज खत्म हो जाने की वजह से पत्नी ससुराल को छोड़कर अपने मायके चली गई।

विज्ञापन
Dispute between husband and wife over dish recharge in Chhattisgarh
पति-पत्नी के बीच विवाद (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पति-पत्नी के बीच झगड़े होना तो आम बात है, लेकिन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक दंपति के बीच झगड़े का कारण डिश का रिचार्ज बना है। दरअसल, यहां रहने वाले एक दंपति के घर में डिश का रिचार्ज खत्म हो गया था जिसके कारण नाराज पत्नी पति से अनबन करके मायके चली गई। 

विज्ञापन


ये मामला अब बिलासपुर के महिला थाने में पहुंचा है। थाने पहुंची महिला ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि उसे पति से तलाक चाहिए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डिश टीवी का रिचार्ज खत्म हो जाने की वजह से पत्नी ससुराल को छोड़कर अपने मायके चली गई। वहीं इस मामले में पति का कहना है कि उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि उसकी जेब में उस समय रिचार्ज के पैसे नहीं थे।
विज्ञापन


युवक ने कहा कि उसने अपनी पत्नी से कहा था कि वह शाम को काम से लौटकर डिश टीवी का रिचार्ज करवा देगा, लेकिन शाम को उसके बटुए में पैसे नहीं थे। जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद नाराज होकर युवती अपने मायके चली गई थी। जानकारी के मुताबिक, घर छोड़कर जाते समय नाराज पत्नी ने अपने पति से कहा कि अगर टीवी नहीं, तो बीवी भी नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी की इस अनोखे कारण के कारण नाराजगी को लेकर पुलिस और काउंसलर दोनों हैरान थे। बिलासपुर के महिला थाना में काउंसिंग करने वाली नीता श्रीवास्तव ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये स्थिति बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि इस समय युवा दंपति छोटी-छोटी बातों पर विवाद कर लेते हैं। जो धैर्य और समझदारी की कमी के चलते तलाक तक पहुंच जाता है। इस मामले में भी मात्र ढाई सौ रुपए के टीवी रिचार्ज के कारण विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी तलाक की मांग करने लगी। उन्होंने आगे कहा कि हालांकि दोनों को समझाने के बाद विवाद शांत हुआ है और पत्नी मायके से वापल लौट गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed