फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   dismissed constable cheated 21 people in name of getting job in Bilaspur

Bilaspur : बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पुलिस विभाग में नौकरी का झांसा देकर 21 लोगों को ठगा, शिकायत के बाद FIR दर्ज

Fri, 11 Aug 2023 06:18 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 11 Aug 2023 06:18 PM IST
सार

बर्खास्त आरक्षक व उसके जीजा ने पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 21 लोगों से 1 करोड़ 13 लाख की ठगी कर ली। पुलिस ने बर्खास्त आरक्षक व उसके जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
dismissed constable cheated 21 people in name of getting job in Bilaspur
बर्खास्त आरक्षक पंकज शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर में पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बर्खास्त आरक्षक व उसके जीजा ने पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 21 लोगों से 1 करोड़ 13 लाख की ठगी कर ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मस्तूरी निवासी महेश पाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बर्खास्त आरक्षक पंकज शुक्ला पहले आईजी कार्यालय में पदस्थ था। उसने उससे संपर्क कर पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने और पुलिस विभाग के अधिकारियों से अच्छी जान पहचान होने की बात कही। उसकी बातों में आकर महेश सहित 21 लोग नौकरी के लिए ने तैयार हो गए। पंकज शुक्ला ने 21 लोगों से 1 करोड़ रुपए 13 लाख की बड़ी रकम वसूली कर ली। इस दौरान उसने इन लोगों को फर्जी प्रमाण पत्र और नियुक्ति पत्र भी दिए थे। कुछ दिन बाद जब पीड़ितों को जानकारी मिली कि नौकरी लगवाने के नाम वसूली की रिपोर्ट पर आरक्षक जेल चला गया है। 
विज्ञापन


जमानत में छूटने के बाद पीड़ित लोग पैसा वापस मांगने के लिए उसके घर गए, तब उसके जीजा रमाशंकर पांडेय ने पीड़ितों को पैसा लौटाने का आश्वासन दिया था। इसके बाद भी पैसा वापस नहीं होने पर पीड़ितों ने घटना की शिकायत थाने में की। पुलिस ने महेश की रिपोर्ट पर बर्खास्त आरक्षक पंकज शुक्ला और रमाशंकर पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैष इसके पहले भी बर्खास्त आरक्षक पंकज शुक्ला आईजी कार्यालय में पोस्टिंग के दौरान पूर्व पार्षद और नगर निगम कर्मी के साथ मिलकर कई लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर चुका है, जिसमें आरक्षक पंकज शुक्ला सहित अन्य पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed