फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   direct recruitment for 100 posts of special educators for disabled students in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में नई पहल:राज्य में पहली बार दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए स्पेशल एजुकेटर की 100 पदों पर सीधी भर्ती

Tue, 29 Jul 2025 01:03 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 29 Jul 2025 01:03 PM IST
सार

राज्य सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पहली बार दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए नियमित स्पेशल एजुकेटर (विशेष शिक्षक) की सीधी भर्ती की जा रही है।

विज्ञापन
direct recruitment for 100 posts of special educators for disabled students in Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है। राज्य सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पहली बार दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए नियमित स्पेशल एजुकेटर (विशेष शिक्षक) की सीधी भर्ती की जा रही है। इस पहल के अंतर्गत कुल 100 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिससे विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ शिक्षा मिल सकेगी।

इन पदों को विशेष रूप से दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित किया गया है। इस संबंध में संक्षिप्त विज्ञापन स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://eduportal.cg.nic.in/ पर जारी कर दिया गया है। वहीं, विस्तृत विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी जल्द ही उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन

विभाजन इस प्रकार है:

  • प्राथमिक शालाओं के लिए – 50 पद
  • उच्च प्राथमिक शालाओं के लिए – 30 पद
  • उच्चतर माध्यमिक शालाओं के लिए – 20 पद

पात्रता की शर्तें:

  • उम्मीदवार ने भारतीय पुनर्वास परिषद्, नई दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.एड./डी.एड. (स्पेशल एजुकेशन) की डिग्री प्राप्त की हो।
  • आवेदक का पंजीयन पुनर्वास परिषद् में होना अनिवार्य है।

इस भर्ती प्रक्रिया से राज्य के हजारों दिव्यांग विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा और शिक्षा में समानता और समावेशिता को मजबूती मिलेगी। शिक्षा विभाग की यह पहल न केवल एक संवेदनशील कदम है, बल्कि एक मजबूत सामाजिक परिवर्तन की दिशा में भी अग्रसर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed