फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Direct contest between Congress candidate Akash Sharma and BJP candidate Sunil Soni today in Raipur byelection

रायपुर दक्षिण उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा और बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी के बीच आज सीधा मुकाबला

Wed, 13 Nov 2024 08:48 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 13 Nov 2024 08:48 AM IST
सार

Raipur South bypoll 2024: छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को लेकर आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम 6 बजे के बाद संपन्न हो गया। पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। 

विज्ञापन
Direct contest between Congress candidate Akash Sharma and BJP candidate Sunil Soni today in Raipur byelection
कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा, बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Raipur South bypoll 2024: छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को लेकर आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ जो शाम 6 बजे के बाद संपन्न हो गया। पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। यहां पर सीधा मुकाबला कांग्रेस-बीजेपी के बीच रहा। युवा नेता आकाश शर्मा कांग्रेस प्रत्याशी हैं। वहीं रायपुर से सांसद रह चुके सुनील सोनी बीजेपी के प्रत्याशी हैं। रायपुर दक्षिण बीजेपी का अभेद किला रहा है। क्योंकि बृजमोहन अग्रवाल रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से आठ बार के विधायक रह चुके हैं। वर्तमान में बृजमोहन अग्रवाल रायपुर के सांसद हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन

   
कौन हैं आकाश शर्मा ?
आकाश शर्मा छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वो सात साल तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने  विधानसभा चुनाव 2023 में भी अपनी दावेदारी पेश की थी। साल 2018 और साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में टिकट मांगी थी। उस दौरान आकाश शर्मा को पार्टी ने टिकट नहीं दिया। इस बार कांग्रेस ने उन पर भरोसा जताया है। कांग्रेस ने 35 साल के युवा पर दांव लगाकर लड़ाई को रोचक कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशी आकाश शर्मा ने छात्र जीवन में अपनी राजनीति सफर का शुरुआत किया। 2014 से 2020 तक आकाश शर्मा एनएसयूआई छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रहे। 2018 में वह एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव बने। इसके बाद वर्तमान में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। 


जानें सुनील सोनी का सियासी सफर
पहली बार रायपुर जिले की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में सुनील सोनी चुनावी ताल ठोकेंगे। वो ओबीसी वर्ग से आते हैं। सोनी साल 2019 से 2024 (लोकसभा चुनाव होने तक) रायपुर के सांसद रह चुके हैं। सोनी आरएसएस पृष्ठभूमि से आते हैं, इसलिये राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में भी उनकी पकड़ मानी जाती है। उनका जन्म 28 नवंबर 1961 में हुआ था। उनके पिता भी संघ से जुडे़ थे। 
  • एबीवीपी नेता के रूप में की राजनीति की शुरूआत।
  • वो दुर्गा कॉलेज रायपुर के छात्रसंघ अध्यक्ष रहे।
  • इसके बाद पहली बार रायपुर से पार्षद बने।
  • साल 2003 से 2010 तक दो बार रायपुर के मेयर रहे।
  • रायपुर विकास प्राधिकरण यानी आरडीए के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। 
  • साल 2019 के लोकसभा चुनाव में सांसद बने।
  • अब विधायकी के लिए मिला टिकट।  

रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट उप चुनाव 2024: फैक्ट फाइल
  • उप चुनाव- 13 नवंबर 
  • मतगणना- 23 नवंबर

महिला वोटर्स की संख्या ज्यादा
उप-निर्वाचन में क्षेत्र के कुल दो लाख 71 हजार 169 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इनमें एक लाख 33 हजार 800 पुरूष मतदाता, एक लाख 37 हजार 317 महिला मतदाता और 52 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed